फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police Press Conference 21.69 percentage increase in sexual harassment cases in Delhi

शर्मनाक: परिचित ही महिलाओं की आबरु के बने दुश्मन, दुष्कर्म के मामलों में महज 1.5 फीसदी ही अजनबी

Fri, 25 Feb 2022 08:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 25 Feb 2022 08:38 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में वर्ष 2021 में दुष्कर्म के 1969 मामले दर्ज किए गए। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष दुष्कर्म के मामले में 21.69 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2020 में 1618 मामले दर्ज किए गए थे। 

विज्ञापन
Delhi Police Press Conference 21.69 percentage increase in sexual harassment cases in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

राजधानी दिल्ली में परिचित ही महिलाओं की आबरू के दुश्मन साबित हो रहे हैं। इस वर्ष दिल्ली में दुष्कर्म के मामले में 21.69 फीसदी का इजाफा हुआ है। इनमें से करीब 1.5 फीसदी आरोपी अजनबी है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में वर्ष 2021 में दुष्कर्म के 1969 मामले दर्ज किए गए। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष दुष्कर्म के मामले में 21.69 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2020 में 1618 मामले दर्ज किए गए थे। 
विज्ञापन


इसके साथ ही महिलाओं का उत्पीड़न के मामलों में 17.51 फीसदी का इजाफा हुआ है। वर्ष 2021 में2429 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि वर्ष 2020 में 2067 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, छेड़खानी मामले में 2.43 फीसदी का इजाफा हुआ है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक दुष्कर्म के 45 फीसदी मामलों में पीड़िता के साथ परिवार के सदस्य या दोस्तों ने दुष्कर्म किया। 28 फीसदी लोग उनके दूर के परिचित थे। 13 फीसदी रिश्तेदार थे। जबकि 11 फीसदी पड़ोसी और एक फीसदी सहकर्मी हैं।

दुष्कर्म के मामलों में अजनबियों की संलिप्तता साल दर साल घटी

दिल्ली में महिलाओें से दुष्कर्म के मामलों में अजनबियों की संलिप्तता में कमी आ रही है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस वर्ष कुल मामलों में 1.5 फीसदी ऐसे मामले हैं जिसमें अजनबियों ने महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। दिल्ली पुलिस की ओर से वर्ष 2016 से लेकर इस साल तक के आंकड़े पेश किए गए है।

रंजिश में 36 फीसदी हत्याएं
राजधानी में रंजिश या विवाद में सबसे ज्यादा 36 फीसदी हत्याएं होती हैं। वर्ष 2021 के आंकड़े यहीं बता रहे हैं। इसके अलावा गुस्से में भी हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने वर्ष 2020 में हत्या के 1015 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 

वहीं, वर्ष 2021 में हत्या के 1050 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने हत्या के दो आंकड़े पेश किए हैं। उनके  अनुसार दुश्मनी में 36 फीसदी हत्याएं हुई हैं। अचानक आए गुस्से में 30 फीसदी और आपराधिक वारदात में नौ फीसदी लोगों की हत्याएं हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed