फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police obstructed V-20 programme: Jairam

दिल्ली पुलिस ने वी-20 कार्यक्रम में डाला अवरोध : जयराम

Sat, 19 Aug 2023 09:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 09:11 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police obstructed V-20 programme: Jairam
आयोजकों ने सूचना नहीं दी थी और न अनुमति ली थी : पुलिस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दिल्ली पुलिस पर वी-20 कार्यक्रम में अवरोध डालने का आरोप लगाया है। कहा कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय में आयोजित होने वाली बैठक में शामिल होने पहुंचे कार्यकर्ताओं को रोका गया। उधर, इस मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह क्षेत्र अतिसंवेदनशील है। कार्यक्रम के संबंध में आयोजकों ने किसी तरह की सूचना नहीं दी थी और न ही अनुमति ली थी। दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित हरकिशन सिंह सुरजीत भवन में बैठक का आयोजन किया जा रहा था।
जयराम रमेश ने यह भी कहा कि वी द पीपुल का प्रतिनिधित्व करने वाले कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित वी20 की बैठक में शामिल होने से रोकना आश्चर्यजनक है। बैठक पूरी तरह से शांतिपूर्ण चल रही थी। कार्यालय के बाहर की सड़क पर कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया गया। सुबह 10:30 बजे प्रवेश करने के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद बैठक से बाहर निकलने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ा। उन्होंने कटाक्ष किया कि यह नए भारत का लोकतंत्र है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि सूचना मिली थी कि लोग वहां एकत्र हुए हैं और इमारत में एक तंबू भी लगाया गया था। आयोजकों ने वैध अनुमति भी नहीं ली थी। आयोजकों ने कार्यक्रम के बारे में पुलिस को सूचित नहीं किया था। डीडीयू मार्ग एक संवेदनशील क्षेत्र है और जी-20 कार्यक्रम के मद्देनजर बिना किसी पूर्व अनुमति या सूचना के किसी भी सभा की अनुमति नहीं दी जा सकती है। हालांकि पहले से ही अंदर बैठे लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम जारी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed