{"_id":"61088dddb45d0a1d81528449","slug":"delhi-police-female-si-caught-accused-in-film-style","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस की महिला एसआई ने फिल्मी अंदाज में पकड़ा दुष्कर्म का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस की महिला एसआई ने फिल्मी अंदाज में पकड़ा दुष्कर्म का आरोपी
Tue, 03 Aug 2021 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 03 Aug 2021 05:59 AM IST
सार
- दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने के लिए एसआई ने बदला ग्रामीण महिला का रूप...
- भाषा भी बदली, आरोपी को वीडियो कॉल कर मिलने के लिए बुलाया, इसके बाद कर लिया आरोपी को गिरफ्तार
- पुलिस के पास नहीं था आरोपी का कोई सुराग, फेसबुक पर आरोपी को ढूंढकर उसकी फोटो पीड़िता को दिखाई थी
- पीड़िता ने आरोपी की पहचान की, इसके बाद उसे फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजकर अपने जाल में फंसाया और किया गिरफ्तार
विज्ञापन
एसआई प्रियंका...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के डाबड़ी में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की महिला एसआई ने न सिर्फ अपना हुलिया बदला बल्कि अपनी भाषा भी बदल ली। फेसबुक के जरिए चैटकर आरोपी का मोबाइल नंबर लिया गया। बाद में एक रेस्टोरेंट में आरोपी को मिलने के लिए बुलाया गया। इसके बाद भी आरोपी बार-बार मिलने की जगह बदलकर नाटक करता रहा।
विज्ञापन
लेकिन आखिर में पुलिस ने आरोपी को दबोच ही लिया। इसकी पहचान महावीर एंक्लेव निवासी आकाश जैन (24) के रूप में हुई है। आरोपी चूड़ियों की दुकान पर काम करता है। पूछताछ के दौरान आकाश जैन ने खुलासा किया है, वह अब तक करीब पांच लड़कियों के साथ इसी तरह दुष्कर्म कर चुका है। पुलिस बाकी पीड़िताओं का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 30 जुलाई को डाबड़ी पुलिस को 16 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म की कॉल मिली थी। किशोरी गर्भवती थी। पीड़िता ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसको घर के पास एक युवक मिला था। आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। बाद में आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने अपना नाम आकाश बताया लेकिन उसने कभी भी अपना मोबाइल नंबर और पता किशोरी को नहीं बताया। पीड़िता के पास उसकी कोई फोटो भी नहीं थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस के पास बस आरोपी नाम था। पुलिस ने सोशल मीडिया पर आरोपी को ढूंढने का प्रयास किया। इस कोशिश में पुलिस ने फेसबुक पर आकाश नाम के करीब 100 युवकों की प्रोफाइल देखी। इन सभी की फोटो किशोरी को दिखाई गई। एक फोटो को देखकर पीड़िता ने उसकी पहचान कर ली। लेकिन फेसबुक पर आरोपी ने अपना पता या कोई और पहचान शेयर नहीं की थी। डाबड़ी थाने की महिला एसआई प्रियंका को आरोपी के पास फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजने के लिए कहा गया।
आरोपी ने भी फेसबुक पर महिला एसआई से दोस्ती कर ली। इसके बाद चैट हुई। आरोपी को एसआई पर शक न हो इसके लिए प्रियंका ने अपना हूलिया ग्रामीण युवती का बनाया। इसके बाद उससे वीडियो चैट कॉल करने के बाद आरोपी का मोबाइल नंबर भी ले लिया। बाद में आरोपी से मिलने की बात गई। पहले आरोपी ने प्रियंका को दशरथपुरी बुलाया। लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद दोबारा द्वारका सेक्टर-1 की लाइट पर मिलने की बात हुई।
लेकिन वह यहां भी नहीं पहुंचा। इसके बाद आरोपी ने माता मंदिर महावीर एंक्लेव में प्रियंका को बुलाया। जहां टीम ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनका शारीरिक शोषण करता है। वह उनसे न तो कभी अपना मोबाइल नंबर शेयर करता है और न ही कभी अपना असली नाम बताता है। पुलिस पकड़े गए अरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।