Gang War in Delhi: दो दिन पहले ही जेल से छूटा था घायल अरबाज, मौका देखते ही दाग दीं 11 गोलियां; CCTV में सुराग
दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को जाफराबाद की गली नंबर 38 में फायरिंग की रात नौ बजे सूचना मिली थी। घटना स्थल से घायलों को अस्पताल रेफर किया गया।
विस्तार
Gang War in Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में सोमवार रात को एक गैंगवार हुई। तीन बदमाशों ने घर के बाहर बैठे चार लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। सभी घायलों को शास्त्री पार्क के जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन बाद में जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यह घटना जाफराबाद गली नंबर 38 की बताई जा रही है। रात नौ बजे के आसपास अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।
तीन घायलों का पहले से है क्राइम रिकॉर्ड
दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को जाफराबाद की गली नंबर 38 में फायरिंग की रात नौ बजे सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर थाना पुलिस पहुंची। घटना स्थल पर जांच टीम को कुछ खाली कारतूस मिले हैं। घटना के बाद घायलों को जेपीसी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि घायल समीर खोपड़, अरबाज और हमजा का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। फिलहाल, सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जीटीबी रेफर किया गया है।
हमजा के सीने पर सबसे पहले मारी गोली
घटना में 20 वर्षीय समीर खोपड़ पुत्र मोहम्मद अख्तर है। जिसकी कमर में गोली लगी है। दूसरे घायल का नाम अब्दुल हसन पुत्र शब्बीर है, जिसकी उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है। जिसे कूल्हे पर गोली लगी है। तीसरा घायल अरबाज पुत्र जहूर मलिक है, जिसकी उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। इसकी पीठ पर गोली लगी है। चौथे घायल का नाम हमजा पुत्र जहूर मलिक है, जिसकी उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है। जिसके सीने पर गोली लगी है।
सीसीटीवी फुटेज के आधार जांच जारी
पुलिस ने आगे कहा कि घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेल को बरामद किया गया है। अपराधियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है। ऐसे में अब इस घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किस गैंग ने फायरिंग की है। घायलों की क्या दुश्मनी थी। पुलिस जेल से बाहर आए घायल अपराधी की कुंडली निकाली जा रही है।