{"_id":"60a0be24a3e5ca0c0a5289f9","slug":"delhi-police-cyber-crime-cell-arrested-one-cheating-people-for-providing-oxygen-cylinders","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : ऑक्सीजन सिलिंडर देने के बहाने लोगों के साथ ठगी करने वाले को साइबर क्राइम सेल ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : ऑक्सीजन सिलिंडर देने के बहाने लोगों के साथ ठगी करने वाले को साइबर क्राइम सेल ने किया गिरफ्तार
Sun, 16 May 2021 12:09 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 16 May 2021 12:09 PM IST
सार
दिलली पुलिस का कहना है कि आरोपी लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर के नाम पर ठगी करता था और मोटी रकम वसूलता था। दिल्ली पुलिस को जब इसकी जानकारी लगी तो उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
साइबर क्राइम सेल ने ठग को किया गिरफ्तार
- फोटो : ट्विटर ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी में कुछ लोग आपदा में अवसर खोजने में लगे हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से इसके मंसूबे पर पानी फिर रहे हैं। दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने रविवार को ऑक्सीजन सिलिंडर देने के बहाने लोगों को ठगने के आरोप में जय किशन नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Cyber Crime Cell of Delhi Police has arrested one Jai Kishan for allegedly cheating people on the pretext of providing oxygen cylinders pic.twitter.com/QaCAkpbAmV
— ANI (@ANI) May 16, 2021विज्ञापन
दिलली पुलिस का कहना है कि आरोपी लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर के नाम पर ठगी करता था और मोटी रकम वसूलता था। दिल्ली पुलिस को जब इसकी जानकारी लगी तो उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
वहीं दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जमाखोरी, कालाबाजारी, अधिक शुल्क वसूली और साइबर धोखाधड़ी करने वाले लोग समाज के दुश्मन हैं। ऐसे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोविड-19 के दौरान हो रहे अपराधों और कानून व्यवस्था की स्थिति पर समीक्षा बैठक कर रहे थे।
पुलिस मुख्यालय के कांफ्रेंस हॉल से संचालित इस समीक्षा बैठक में तमाम वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल रूप से शामिल थे। पुलिस आयुक्त ने बताया कि एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति की निगरानी में जेलों की भीड़भाड़ कम की जा रही है। लेकिन पुलिस रिहा किए जा रहे इन अपराधियों की निगरानी करेगी। उन्होंने कहा कि कोविड की दूसरी लहर में दिल्ली में जमाखोरी, कालाबाजारी, अधिक शुल्क और साइबर धोखाधड़ी करने वालों पर नकेल कसने में सफलता मिली है। ऐसे अपराधियों से निपटने के लिए पुलिस की स्पेशल टीमें काम कर रही हैं।
उन्होंने सभी डीसीपी को निर्देश दिया कि जब्त की गई दवाओं, ऑक्सीजन सिलिंडर व दूसरे चिकित्सकीय उपकरणों से जुड़ी कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद उन्हें जनहित में इस्तेमाल करने के लिए जारी करें। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस लॉकडाउन में यातायात व्यवस्था को और मजबूत करे। ताकि अवांछित तत्व स्वतंत्र रूप से बाहर न घूम सकें। घर से निकलने वाले लोगों के पास बारीकी से जांचे जाएं। ऑक्सीजन रिफिलिंग स्टेशनों और श्मशान घाटों पर पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए।