{"_id":"6a0ebef35e839dc0490af02d","slug":"delhi-police-crime-branch-writes-to-mea-seeking-cancellation-of-passports-of-ten-gangsters-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 गैंगस्टरों के पासपोर्ट रद्द कराने की सिफारिश, विदेश मंत्रालय को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 गैंगस्टरों के पासपोर्ट रद्द कराने की सिफारिश, विदेश मंत्रालय को भेजा पत्र
Thu, 21 May 2026 01:44 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 21 May 2026 01:44 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 10 गैंगस्टरों के पासपोर्ट रद्द करने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र भेजा है। ये गैंगस्टर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में सक्रिय हैं और हत्या, रंगदारी व गैंगवार जैसे मामलों में शामिल हैं।
विज्ञापन
Delhi police
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 10 गैंगस्टरों के पासपोर्ट रद्द करने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है। ये गैंगस्टर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में सक्रिय बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आरोपी हत्या, रंगदारी, गैंगवार और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में शामिल हैं। पुलिस विदेश से ऑपरेट कर रहे गैंगस्टरों पर भी फोकस कर रही है और उनकी अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
संगठित अपराध नेटवर्क को तोड़ने के प्रयास तेज होने के बीच कई आरोपियों के खिलाफ पहले से ही लुक आउट सर्कुलर जारी किए जा चुके हैं।