फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police constable caught red handed with three partners for smuggling liquor

दिल्ली : शराब तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ा गया सिपाही, तीन साथियों के साथ गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2020 09:55 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 13 Apr 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
delhi police constable caught red handed with three partners for smuggling liquor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

उत्तर-पश्चिम जिले की महेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने शराब की तस्करी कराने वाले सिपाही बख्तावरपुर निवासी रविंदर को साथियों संग रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसके साथी राजापुर गांव निवासी महेश, अक्षय और संजय हैं। ये स्विफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में अवैध शराब दिल्ली ला रहे थे।

विज्ञापन


रोहिणी जिले के बेगमपुर थाने में सिपाही रविंदर को गिरफ्तारी के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि महेंद्रा पार्क थाना पुलिस को जहांगीरपुरी में रामगढ़ सर्विस रोड के पास कुछ लोगों के अवैध शराब लाने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


शाम के समय कार सवार चार लोगों को रोका गया। कार में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुई। रविंदर ने स्टाफ का मामला कहकर बात को रफा-दफा करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। पुलिस ने रविंदर और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। अब इनसे शराब पहुंचाने का ठिकाना पूछा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed