फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police commissioner s n shrivatsav says police investigation is clear and transparent in delhi violence

निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की दिल्ली हिंसा की जांच : एसएन श्रीवास्तव

Sun, 14 Jun 2020 10:59 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 14 Jun 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
delhi police commissioner s n shrivatsav says police investigation is clear and transparent in delhi violence
पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सीएए और एनआरसी के विरोध में हुई हिंसा मामले की पुलिस जांच पर उठ रहे सवालों पर दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि पुलिस ने निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हिंसा की जांच की है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त का कहना है कि आरोप लगाने वाले लोग दुर्भावना से प्रेरित हो सकते हैं। पुलिस का काम निष्पक्ष होकर कानून व्यवस्था कायम करना है। पुलिस पर आरोप लगाने वाले अदालतों पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं, क्योंकि पुलिस तो किसी को गिरफ्तार कर 24 घंटे ही अपने पास रख सकती है। बाद में पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश करना होता है। ऐसे में आरोप सही हैं या गलत, इसका फैसला अदालत ही करती है। हिंसा की जांच के दौरान पुलिस ने कई छात्रों समेत बलवा करने वाले लोगों को सुबूतों के आधार पर ही गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा में कई छात्रों की गिरफ्तारी के बाद कई छात्र संगठनों, फिल्मकारों और सिविल सोसाइटी के लोगों ने पुलिस की आलोचना की थी। इन लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाए थे कि पुलिस किसी के प्रभाव में जानबूझकर कुछ खास लोगों पर ही कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया को देखकर पुलिस पर आरोप लगाना बेहद आसान काम है। लेकिन इन आरोपों को साबित करना बेहद मुश्किल है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि दंगों के मामलों में पुलिस ने जितनी भी गिरफ्तारियां की है, उसे अदालतों ने सही पाया है।  पुलिस आयुक्त ने कहा कि दिल्ली पुलिस एक विश्वसनीय पुलिस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed