फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police Commissioner Rakesh Asthana visits Rohini Court enquiry about shootout in courtroom

दिल्ली: पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने किया रोहिणी कोर्ट का दौरा, लिया सुरक्षा व्यवस्था का जाजया

Sun, 26 Sep 2021 05:22 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 26 Sep 2021 05:22 PM IST
सार

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार को गैंगवार की वारदात को अंजाम दिया गया था। बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। इस पेशी के दौरान वकील की ड्रेस पहने हुए दो लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

विज्ञापन
Delhi Police Commissioner Rakesh Asthana visits Rohini Court enquiry about shootout in courtroom
राकेश अस्थाना ने किया रोहिणी कोर्ट का दौरा - फोटो : ट्विटर ANI

विस्तार

दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने रविवार को रोहिणी कोर्ट का दौरा किया। उन्होंने शुक्रवार को रोहिणी कोर्ट रूम में हुई गोलीबारी के संबंध में पहुंचे हैं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जाजया लिया और संबंधित अधिकारी से बातचीत की। गोलीबारी में गैंगस्टर गोगी समेत कुल तीन लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन




दोनों हमलावरों की मौत
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार को गैंगवार की वारदात को अंजाम दिया गया था। बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। इस पेशी के दौरान वकील की ड्रेस पहने हुए दो लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में स्पेशल सेल की तरफ से भी गोलियां चलाई गईं, जिसमें दोनों हमलावरों की मौत हो गई। वारदात में गैंगस्टर गोगी समेत कुल तीन लोगों की मौत हुई। 
विज्ञापन

 
स्पेशल सेल ने गोगी को 2020 में किया था गिरफ्तार  
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जितेंद्र को वर्ष 2020 में गिरफ्तार किया था। काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने उसे गुरुग्राम से तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय उस पर दिल्ली पुलिस की तरफ से आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या और पुलिस पर हमले जैसे वारदातों का था आरोपी
वह हत्या, अपहरण, पुलिस पर हमला आदि वारदातों में शामिल रहा था। गिरफ्तारी के बाद से उसे जेल में रखा गया था। शुक्रवार को तीसरी बटालियन की पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम उसे रोहिणी अदालत में पेश करने के लिए लाई थी। इसी दौरान वहां पर वकील की ड्रेस पहने हुए दो शख्स आए और उन्होंने गोगी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। उसे बचाने के लिए काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने भी हमलावरों पर गोली चलाई जिसमें दोनों हमलावरों की मौत हो गई। रोहिणी कोर्ट में इन दोनों हमलावरों ने वकील की ड्रेस पहन कर प्रवेश किया था ताकि उन्हें कोई ना रोके। इस घटना में मारे गए दोनों बदमाशों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed