फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Police claims- Prabir conspired to declare Kashmir and Arunachal as disputed areas

दिल्ली पुलिस का दावा: पत्रकार प्रबीर ने रची कश्मीर-अरुणाचल को विवादित बताने की साजिश, यह देश की अखंडता पर हमला

Thu, 05 Oct 2023 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 Oct 2023 02:06 AM IST
सार

न्यूजक्लिक संस्थापक को रिमांड में लेने के लिए दाखिल आवेदन में पुलिस ने कहा कि गुप्त सूचनाओं से पता चला कि पुरकायस्थ, नेविल रॉय सिंघम और सिंघम के स्वामित्व वाली शंघाई स्थित कंपनी के कुछ चीनी कर्मचारियों ने मेल का आदान-प्रदान किया है, जो कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा नहीं दिखाने के उनके इरादे को उजागर करता है। 

विज्ञापन
Delhi: Police claims- Prabir conspired to declare Kashmir and Arunachal as disputed areas
Delhi Police - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि प्रबीर पुरकायस्थ ने कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को विवादित क्षेत्र बताने की साजिश रची थी। न्यूजक्लिक संस्थापक को रिमांड में लेने के लिए दाखिल आवेदन में पुलिस ने कहा कि गुप्त सूचनाओं से पता चला कि पुरकायस्थ, नेविल रॉय सिंघम और सिंघम के स्वामित्व वाली शंघाई स्थित कंपनी के कुछ चीनी कर्मचारियों ने मेल का आदान-प्रदान किया है, जो कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा नहीं दिखाने के उनके इरादे को उजागर करता है। 

विज्ञापन


भारत की उत्तरी सीमाओं के साथ छेड़छाड़ और मानचित्रों में कश्मीर और अरुणाचल को भारत के हिस्सा के रूप में नहीं दिखाने का उनका प्रयास देश की एकता और क्षेत्रीय अखंडता को कमजोर करने के इरादे से किया गया कृत्य है। पुलिस ने यह भी कहा है कि गौतम नवलखा के न्यूजक्लिक में शेयरधारक होने का भी पता चला है जो भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन


प्रबीर पुलिस रिमांड पर , मीडिया वेबसाइट ने रखा अपना पक्ष
कार्रवाई को लेकर मीडिया वेबसाइट ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि 'हमें एफआईआर की कॉपी उपलब्ध नहीं कराई गई है। कथित अपराधों के सटीक विवरण के बारे में सूचित नहीं किया गया है। बिना किसी उचित प्रक्रिया का पालन किए न्यूजक्लिक परिसर और कर्मचारियों के घरों से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया वेबसाइट ने बयान में कहा कि  वेबसाइट पर कथित तौर पर चीनी प्रचार करने के लिए गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत अपराध का आरोप लगाया गया है। हम ऐसी सरकार के इन कार्यों की कड़ी निंदा करते हैं, जो पत्रकारिता की स्वतंत्रता का सम्मान करने से इनकार करती है और आलोचना को देशद्रोह या राष्ट्र विरोधी प्रचार मानती है।

दो आरोपियों प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। दिल्ली पुलिस ने छापेमारी के बाद कहा कि स्पेशल सेल में दर्ज यूएपीए मामले के संबंध में तलाशी की गई। जब्ती और हिरासत के संबंध में अब तक दो आरोपियों प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस का कहना है कि कुल 37 पुरुष संदिग्धों से पूछताछ की गई है। जिसमें से 9 महिला संदिग्धों से उनके रहने के स्थानों पर पूछताछ की गई है। इसके अलावा डिजिटल उपकरणों, दस्तावेजों को जब्त किया गया। पुलिस की विशेष शाखा ने वेबसाइट के दफ्तर को सील कर दिया। इससे जुड़े पत्रकारों के 30 ठिकानों पर छापे मारे और उनमें से कुछ के मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed