फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police busts Nepal module of drug smuggling, one arrested

ड्रग्स तस्करी के नेपाल मॉड्यूल का खुलासा, एक गिरफ्तार

Wed, 11 Aug 2021 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police busts Nepal module of drug smuggling, one arrested
नई दिल्ली। मादक पदार्थ तस्करी के नेपाल मॉड्यूल का दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पूर्वी चंपारण निवासी वाहिद अहमद (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से 12 किलो चरस बरामद की है। वह नेपाल से चरस लाकर अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करता था।
विज्ञापन

पुलिस को वाहिद के एक अन्य साथी की तलाश है। पुलिस की एक टीम आगरा में उसकी तलाश कर रही है। वाहिद ने पूछताछ में बताया कि वह हर एक ट्रिप के 50 हजार रुपये लेता था। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल आरोपी वाहिद अहमद एनएच-8, समालखा, दिल्ली में आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने छापे मारी कर आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से 12 किलो चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बताया बरामद चरस वह नेपाल से लेकर दिल्ली आया है। वह परिवार के साथ नेपाल में रहता है। 2018 में उसकी मां का बड़ा एक्सीडेंट हो गया था। उस रुपयों की जरूरत थी। तभी वह सूरज नामक शख्स के संपर्क में आया। उसके कहने पर वह मादक पदार्थों की तस्करी करने लगा। वह नेपाल से ड्रग्स लेकर भारत आता था। आगरा में इसका साथी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed