दिल्ली: फर्जी वेबसाइट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, 117 बैंक खाते सील
यह गिरोह चिन्हित व्यवसायियों को डीलरशिप की पेशकश कर उनके साथ धोखाधड़ी का काम करता था। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है और 117 बैंक खातों को सील किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने कई प्रतिष्ठित ब्रांडों के नाम से फर्जी वेबसाइटों का संचालन करने वाले साइबर ठगों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह चिन्हित व्यवसायियों को डीलरशिप की पेशकश कर उनके साथ धोखाधड़ी का काम करता था। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है और 117 बैंक खातों को सील किया है। इस गिरोह के तार 16 राज्यों के 126 साइबर फ्रॉड की घटनाओं से जुड़े हुए हैं।
Delhi Police has busted an interstate gang of cyber cheats for operating multiple fake websites of iconic brands, offering dealerships to aspiring businessmen. 126 cyber-fraud incidents across 16 states linked to this gang; 4 persons arrested, 117 bank accounts frozen.
— ANI (@ANI) September 5, 2021