{"_id":"60c455484f181f4be775d6fd","slug":"delhi-police-asi-beaten-by-farmers-bku-leader-rakesh-tikait-says-police-must-have-been-in-civil-dress-we-dont-engage-in-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलटवार: दिल्ली पुलिस के दो एएसआई पर हमले का मामला, राकेश टिकैत बोले- मारपीट नहीं करते हमारे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलटवार: दिल्ली पुलिस के दो एएसआई पर हमले का मामला, राकेश टिकैत बोले- मारपीट नहीं करते हमारे लोग
Sat, 12 Jun 2021 12:03 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:03 PM IST
सार
इस मामले में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का बयान आया है। उन्होंन कहा कि वो(पुलिसकर्मी) सिविल ड्रेस में होंगे, उनको लगा होगा कि चैनल के लोग हैं और हमें गलत तरह से दिखाते हैं।
विज्ञापन
राकेश टिकैत, किसान नेता
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन जारी है। बीती 10 जून को सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच के दो असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टरों पर प्रदर्शन स्थल की तस्वीरें खींचने को लेकर कथित रूप से हमला कर दिया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने नरेला पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की है।
वहीं, इस मामले में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का बयान आया है। उन्होंन कहा कि वो(पुलिसकर्मी) सिविल ड्रेस में होंगे, उनको लगा होगा कि चैनल के लोग हैं और हमें गलत तरह से दिखाते हैं। हमारे लोग मारपीट नहीं करते। पुलिस और सरकार तो चाहती है कि हम किसानों के साथ पंगेबाजी करें।
राकेश टिकैत ने कहा कि पुलिस और सरकार किसानों को भड़काना चाहते हैं। यदि वे (पुलिस) कई दिनों से साइट का दौरा कर रहे हैं, तो संपर्क स्थापित किया जाना चाहिए था। वे एफआईआर दर्ज कर सकते हैं, लेकिन उसमें लिखने के लिए कुछ होना चाहिए।
विज्ञापन
राकेश टिकैत ने 26 जून को देशभर में राजभवन के बाहर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदर्शन पर कहा कि 7 महीने पूरे होने पर राज्यपाल को एक ज्ञापन जाएगा और ये ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम होगा। 7 महीने पूरे हो गए हैं, सरकार बात नहीं कर रही है तो राष्ट्रपति को हस्तक्षेप करना चाहिए ये ज्ञापन जाएगा।

वो(पुलिसकर्मी) सिविल ड्रेस में होंगे, उनको लगा होगा कि चैनल के लोग हैं और हमें गलत तरह से दिखाते हैं। हमारे लोग मारपीट नहीं करते। पुलिस और सरकार तो चाहती है कि हम किसानों के साथ पंगेबाजी करें: राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता https://t.co/U5amarPAxT pic.twitter.com/8R8eF32JQd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2021