{"_id":"616a5548f3f6ad40e6476391","slug":"delhi-police-arrests-youth-while-entering-kashmere-gate-bus-stand","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: दोस्तों के बीच रौब जमाने के लिए खरीदी थी पिस्टल, अब पहुंचा हवालात, कश्मीरी गेट बस अड्डा पर पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: दोस्तों के बीच रौब जमाने के लिए खरीदी थी पिस्टल, अब पहुंचा हवालात, कश्मीरी गेट बस अड्डा पर पकड़ा गया
Sat, 16 Oct 2021 10:00 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:00 AM IST
सार
कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने कश्मीरी गेट बस अड्डा में प्रवेश करने के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के बैग से पिस्टल मिली है। पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि दो साल पहले दोस्तों के बीच रौब जमाने के लिए वह गांव से पिस्टल खरीदकर लाया था। उसके बाद से वह पिस्टल को अपने पास रखता था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोस्तों के बीच रौब जमाने के लिए गांव से पिस्टल खरीदकर आए एक युवक को कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कश्मीरी गेट बस अड्डा में घुसने के दौरान उसके बैग से पुलिस ने पिस्टल बरामद किया। युवक दिल्ली से पंजाब जाने के लिए बस अड्डा पहुंचा था। पुलिस युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान मध्य प्रदेश के भिंड निवासी प्रद्युमन सिंह भदौरिया(23) के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार सुबह प्रद्यूमन दिल्ली से पंजाब जाने के लिए कश्मीरी गेट बस अड्डा पहुंचा। वह बस अड्डा में प्रवेश कर रहा था।
मुख्य गेट पर हवलदार विरेंद्र और सिपाही सुधाकर एक्सरे मशीन पर यात्रियों के बैग की जांच कर रहे थे। प्रद्यूमन के बैग की जांच के दौरान पुलिसकर्मियों को हथियार नुमा चीज दिखा। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से एक पिस्टल मिला। पुलिस ने प्रद्यूमन को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की।
विज्ञापन
उसने बताया कि दो साल पहले दोस्तों के बीच रौब जमाने के लिए वह गांव से पिस्टल खरीदकर लाया था। उसके बाद से वह पिस्टल को अपने पास रखता था। वह मजदूरी करता है और वह दिल्ली से पंजाब जा रहा था। उसने हथियार को अपने बैग में रख लिया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। पुलिस आरोपी के गांव के थाने से संपर्क कर उसके आपराधिक मामलों की जानकारी हासिल कर रही है।