फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police arrested two more terrorists

Delhi : दिल्ली पुलिस ने दो और आतंकियों को किया गिरफ्तार, दोनों ने किए कई सनसनीखेज खुलासे

Thu, 19 Jan 2023 09:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 09:28 AM IST
सार

स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई व आतंकी अर्शदीप उर्फ लड्डा समर्थित आतंकी जगजीत सिंह व नौशाद को दबोचने के बाद दो और आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Delhi Police arrested two more terrorists
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई व आतंकी अर्शदीप उर्फ लड्डा समर्थित आतंकी जगजीत सिंह व नौशाद को दबोचने के बाद दो और आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान गुरदासपुर, पंजाब निवासी जगबीर उर्फ जग्गा और गुरुप्रीत के रूप में हुई है। दोनों चचेरे भाई है। ये पंजाब में आतंकी वारदात की साजिश रच रहे थे।

विज्ञापन


पंजाब का एक राजनेता भी इनके निशाने पर था। दिल्ली पुलिस ने दोनों आतंकियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस आतंकियों को गिरफ्तार करने के इस पूरे मिशन को गुप्त रखे हुए हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पंजाब पुलिस ने शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह उर्फ संधू की हत्या के आरोप में गुरविंदर सिंह उर्फ बाबा उर्फ राजा व उसके दो साथी संदीप सिंह उर्फ काला और गुरप्रीत सिंह उर्फ रंधावा को नौ अगस्त, 2022 को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से आरडीएक्स-आईईडी, हैंडग्रेनेडए 26.90 लाख रुपये, 635 ग्राम हेरोइन व हथियार बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरविंदर सुखभिखारी वाला व हैरी छाता का साथी हैं। इसके बाद पंजाब पुलिस ने सुल्तानपुर लोदी थाने में आतंक विरोधी(रोकथाम)अधिनियम(यूएपीए) के तहत अगस्त, 2022 को मामला दर्ज किया था। पुलिस गुरविंदर के साथी जगबीर व गुरप्रीत की तलाश कर रही थी। स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस ने दोनों का पिछले सप्ताह दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आतंकियों ने पूछताछ में बताया कि ये पंजाब में 15अगस्त, 2022 के मौके पर बड़ी आतंकी वारदात करने की साजिश रच रहे थे। पंजाब पुलिस ने जब ये मिशन फेल कर दिया तो उन्हें दूसरा टास्क दिया गया। इन्हें दिल्ली व पंजाब में आतंकी वारदात करने के लिए बोला गया। इनको पंजाब में एक राजनेता को भी निशाना बनाने के लिए कहा गया था। आरोपियों ने बताया कि पंजाब में पकड़ा गया आरडीएक्स-आईईडी व हैंड ग्रेनेड ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से पंजाब भेजे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed