फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police arrested former MLA Asif Mohammad Khan abusing assaulting on duty MCD staff

कांग्रेस के पूर्व विधायक की गुंडई: एमसीडी के कर्मचारियों के साथ आसिफ खान ने की अभद्रता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 27 Nov 2021 03:18 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 27 Nov 2021 03:18 PM IST
सार

देश की राजधानी में कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आसिफ मोहम्मद एमसीडी के कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते दिखाई दे रहे हैं। आसिफ को कर्मचारियों के साथ अभद्रता भारी पड़ी है, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

 

विज्ञापन
Delhi Police arrested former MLA Asif Mohammad Khan abusing assaulting on duty MCD staff
कांग्रेस के पूर्व विधायक की गुंडई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एमसीडी के कर्मचारियों को गाली देने और मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया है। कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करने का आसिफ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आसिफ कर्मचारियों को मुर्गा बनाते और गाली देते नजर आए। इतना ही नहीं वीडियो में उन्हें कर्मचारियों को पीटते भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन


कर्मचारियों की पिटाई का मामला संज्ञान में आने पर एमसीडी के अधिकारी ने दिल्ली के शाहीन बाग थाने की पुलिस में इसकी शिकायत की थी। जिसमें कर्मचारियों को पीटने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed