फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police arrested 30-year-old sweeper for allegedly sexual harassment an 87-year-old woman in Tilak Nagar

दरिंदगी: 87 साल की महिला के साथ सफाईकर्मी ने की थी हैवानियत, चोरी का विरोध करने पर किया था घिनौना काम

Tue, 15 Feb 2022 11:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 15 Feb 2022 11:09 AM IST
सार

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 87 वर्षीय महिला से कथित रूप से दुष्कर्म करने के आरोप में 30 वर्षीय सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
Delhi Police arrested 30-year-old sweeper for allegedly sexual harassment an 87-year-old woman in Tilak Nagar
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के तिलक नगर में 87 साल की बुजुर्ग महिला का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार वालों का आरोप है कि घर में घुसकर एक युवक ने चोरी की और जब बुजुर्ग महिला ने इसका विरोध किया तो बदमाश ने उसके साथ मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस को सारी बाते बताने के बावजूद उन्होंने चोरी में मामला दर्ज किया। पीड़ित के परिचित जब सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की तब पुलिस हरकत में आई और पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद दुष्कर्म की धारा जोड़कर आरोपी की तलाश की। पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोप में 30 वर्षीय सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


पीड़िता अपनी बेटी के साथ तिलक नगर में रहती हैं। बुजुर्ग महिला की तबीयत खराब रहती है और वह बिस्तर पर ही रहती है। रविवार दोपहर में उसकी बेटी घर से कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी। वहां से वापस होने के बाद वह जैसे ही कमरे में गई वह सन्न रह गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी का विरोध करने पर की मारपीट और हैवानियत
कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और उसकी मां के मुंह से खून निकल रहा था। जांच करने पर पता चला कि कमरे में रखा मोबाइल फोन गायब है। उसकी मां ने बताया कि एक अनजान युवक आया था। जो घर में चोरी करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी मोबाइल लेकर फरार हो गया। 

पुलिस ने पहले सिर्फ मोबाइल चोरी का मामला दर्ज किया

पीड़िता की बेटी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। आरोप है कि पीड़िता ने पुलिस को सारी बात बताई लेकिन पुलिस ने सिर्फ मोबाइल चोरी का मामला दर्ज किया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार पुलिस के रवैये से आहत हुई और अपने परिचितों को इसके बारे में बताया। 

परिचितों ने सोशल मीडिया पर घटना का जिक्र करते हुए दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया। उसके बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई और महिला का मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश शुरू की। मंगलवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed