फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police appeal to people and media to share photo and video of tractor rally violence

दिल्ली पुलिस ने लोगों और मीडिया से की ट्रैक्टर रैली हिंसा की फोटो और वीडियो शेयर करने की अपील

Fri, 29 Jan 2021 04:01 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 29 Jan 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
delhi police appeal to people and media to share photo and video of tractor rally violence
delhi police - फोटो : PTI

दिल्ली में 26 जनवरी को हुई ट्रैक्टर रैली हिंसा की साक्षी मीडिया समेत कई लोग रहे। इस दौरान कई लोग अपने कैमरे से हिंसा की तस्वीरें ले रहे थे। साथ ही वीडियो भी बना रहे थे। दिल्ली पुलिस ने सभी लोगों और मीडियाकर्मियों से अपील की है कि उनके पास कोई वीडियो या फोटो हो तो शेयर करें। जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

विज्ञापन


रूम नंबर 215, सैकेंड फ्लोर, पुरानी दिल्ली, पुलिस मुख्यालय आईटीओ, आईपी स्टेट, नई दिल्ली में वीडियो और फोटो उपलब्ध करा सकते हैं। किसी भी वर्किंग डेज में ऑफिस आवर्स के समय जानकारी दे सकते हैं। साथ ही मोबाइल नंबर 8750871237 पर भी संपर्क कर सकते हैं। लैंड लाइन नंबर 011-23490094 पर भी संपर्क कर सकते हैं। साथ ही फोटो और वीडियो kisanandolanriots.26jan2021@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा की जांच पुलिस कर रही है। दो दिन बाद दिल्ली पुलिस के कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने पुलिसकर्मियों को पत्र लिखा था। उन्होंने पुलिस के जवानों को उनके संयम और धैर्य के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिन हमारे लिए काफ़ी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। इसलिए हमें सचेत रहने की और आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने आगे कहा था कि हम सब को अपना धैर्य और अनुशासन बनाए रखना है। मैं आपके संयम और धैर्य के लिए धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि आपकी मेहनत और कार्य कुशलता से ही किसान आंदोलन की चुनौती का हम डट कर मुकाबला कर पाए हैं। किसान आंदोलन के हिंसक होने के बावजूद आपने धैर्य दिखाया। हमारे 394 साथी हिंसा में घायल हुए हैं और कुछ अस्पताल में भर्ती हैं। मैं उनमें से कुछ से मिला। उन्हें उचित इलाज दिया जा रहा है। 


बता दें कि देशभर में मंगलवार को 72वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। वहीं, कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली के लाल किले तक पहुंच ही गए। इस बीच आंदोलन हिंसक हो गया। पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई। जिसमें से लगभग 400 पुलिसकर्मी घायल हो गए। दिल्ली की सड़कों पर ट्रैक्टर ही ट्रैक्टर दिख रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed