फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Physical harassment of six year old girl in school bus

Delhi : स्कूल बस में छह साल की बच्ची का शारीरिक उत्पीड़न, पोक्सो के तहत केस दर्ज, आरोपी सीनियर छात्र गिरफ्तार

Sun, 03 Sep 2023 12:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 Sep 2023 12:51 AM IST
सार

परिवार का आरोप है कि शिकायत करने पर स्कूल प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश की और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। बच्ची के पिता की शिकायत पर बेगमपुर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी छात्र को पकड़ लिया है।

विज्ञापन
Delhi : Physical harassment of six year old girl in school bus
demo pic...

विस्तार

बेगमपुर इलाके में एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली छह साल की बच्ची के साथ स्कूल बस में शारीरिक उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि शिकायत करने पर स्कूल प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश की और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। बच्ची के पिता की शिकायत पर बेगमपुर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी छात्र को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


घटना 23 अगस्त की है। बच्ची अपने परिजनों के साथ रोहिणी इलाके में रहती है। पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी इलाके के एक निजी स्कूल में पढ़ती है। 23 अगस्त को स्कूल बस ने उसे सोसाइटी के गेट पर छोड़ा। बेटी का बैग गीला था और उसकी बेटी गुमसुम थी। पूछताछ करने पर बेटी ने बताया कि उसके स्कूल में पढ़ने वाला एक सीनियर छात्र बस में सवार था और उसने उसके साथ गंदी हरकत की है। 
विज्ञापन


परिजन अगले दिन स्कूल पहुंचे और स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को घटना की जानकारी दी और कार्रवाई करने की मांग की। परिजनों का आरोप है कि 25 अगस्त को स्कूल के चेयरमैन ने उन्हें स्कूल बुलाया और उनसे शिकायत वापस लेने के लिए कहा। इसके बाद परिजनों ने बेगमपुर थाने में घटना की शिकायत की। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त गुरइकबाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र की पहचान करने के बाद उसे पकड़ लिया। पकड़ा गया छात्र नाबालिग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed