फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Parking Rate MCD is preparing to increase the parking space

Delhi Parking Rate: दिल्ली में बढ़ाए जाएंगे पार्किंग स्थल, ट्रैफिक से भी मिलेगी राहत

Thu, 01 Jun 2023 07:50 AM IST
अनुज कुमार आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 01 Jun 2023 07:50 AM IST
सार

Delhi Parking Rate: राजधानी दिल्ली में पार्किंग से होने वाली परेशानी को देखते हुए इसकी संख्या में बढ़ोत्तरी की जा रहा है। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय की निगम अधिकारियों के साथ इसको लेकर चर्चा हुई है।

विज्ञापन
Delhi Parking Rate MCD is preparing to increase the parking space
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

Delhi Parking Rate: दिल्ली में पार्किंग स्थलों की संख्या बढ़ाने की तैयारी चल रही है। मौजूदा वित्त वर्ष में एमसीडी ने 65 पार्किंग स्थलों को बढ़ाने का निर्णय लिया है, इसके अलावा 44 जगहें अधिकृत करने की भी तैयारी है। उम्मीद है इससे सड़कों पर वाहन खड़े होने से निजात मिलेगी, क्योंकि फिलहाल, दिल्ली में अधिकतर लोगों को सुरक्षित जगह गाड़ी पार्क करने की समस्या रहती है। 

विज्ञापन


जानकारी के लिेए बता दें कि दिल्ली में मौजूदा समय में निगम के 385 अधिकृत पार्किंग स्थल हैं। इनमें से 305 पार्किंग स्थल इस्तेमाल किए जा रहे हैं, फिर भी अधिकतर सड़कों पर अनधिकृत तरीके से वाहन पार्क किए जाते हैं। कई बड़े इलाके ऐसे भी हैं जहां अधिकृत रूप से पार्किंग स्थल है ही नहीं। यहां स्थिति और खराब रहती है। 
विज्ञापन


बाजारों, सोसायटियों में सड़कों पर खड़े वाहनों की वजह से संबंधित रूट पर वाहनों की गति थमती है। कॉलोनियों और इनके पास के बाजारों में जाम से लोगों की हालत खराब रहती है। पार्किंग स्थलों की संख्या बढ़ाने और ऐसे पार्किंग स्थलों जिनके ठेके की अवधि समाप्त हो गई है, उनके नए सिरे से ठेके की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर मेयर डॉ. शैली ओबरॉय की निगम अधिकारियों के साथ चर्चा हुई है। मेयर ने इस बात को स्वीकार किया है कि दिल्ली में पार्किंग स्थलों की संख्या बढ़ाने की अत्यंत आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। वहीं नए सिरे से ठेके देने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed