फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: OPD and IPD facility at Lady Hardinge Hospital from tomorrow, Union Health Minister Mandaviya will inaugurate

दिल्ली : लेडी हार्डिंग अस्पताल में ओपीडी और आईपीडी की सुविधा कल से, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया करेंगे उद्घाटन 

Sun, 08 May 2022 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 May 2022 05:56 AM IST
सार

लंबे समय से तैयार किए जा रहे नए ओपीडी व आईपीडी ब्लॉक सोमवार को जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे। इसका उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया करेंगे।

विज्ञापन
Delhi: OPD and IPD facility at Lady Hardinge Hospital from tomorrow, Union Health Minister Mandaviya will inaugurate
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के 106 साल पुराने लेडी हार्डिंग अस्पताल में मरीजों को नई सुविधा मिलने जा रही है। लंबे समय से तैयार किए जा रहे नए ओपीडी व आईपीडी ब्लॉक सोमवार को जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे। इसका उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया करेंगे। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. रामचंद्र के मुताबिक, अस्पताल ने कई वर्षों से लंबित ओपीडी व आईपीडी ब्लॉक को बनाकर तैयार कर लिया है। इसके उद्घाटन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को निमंत्रण भेजा गया था। अब अंतिम रूप से मंत्रालय से उद्घाटन के लिए पत्र प्राप्त हो गया है। 

विज्ञापन


नए ब्लॉक को जनता को समर्पित करने के लिए सोमवार का दिन तय किया गया है। नई सुविधा से निश्चित ही मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी। बता दें कि इससे पहले नया ब्लॉक को जनता के लिए समर्पित करने के लिए 18 अप्रैल का दिन तय किया गया था, लेकिन मंत्रालय से अंतिम मंजूरी न मिलने के कारण तारीख को बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन


नई इमारतों को बनाने का प्रस्ताव केंद्र द्वारा 2003 में लाया गया था, लेकिन इस प्रस्ताव को वर्ष 2009 में जाकर मंजूरी मिली थी। दो साल के इंतजार के बाद 2011 में इमारत का निर्माण शुरू हुआ, लेकिन कुछ कारणों से तीन साल तक निर्माण कार्य बंद रहा। हालांकि, दिसंबर 2018 में फिर से काम शुरू हुआ था, लेकिन फिर से काम रुक गया था। वहीं, 2020 के बाद से कोरोना महामारी की वजह से भी काम पर प्रभाव पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन के बाद 240 बेड की मिलेगी सुविधा
आईपीडी ब्लॉक के उद्घाटन के बाद से मरीजों को चार मंजिला इमारत में 240 बेड की सुविधा मिलेगी। कोरोना को ध्यान में रखते हुए इन बेड पर ऑक्सीजन सपोर्ट भी है। ऐसे में मुश्किल समय में मरीजों को अन्य वार्डों में स्थानांतरित करने की आवश्यकता नहीं होगी। इमारत में 24 ऑपरेशन थियेटर की भी सुविधा है व आईसीयू में 44 बेड का इंतजाम है। बेहतर सुविधा के लिए नई सीटी स्कैन मशीन भी लगाई गई है। वहीं, ओपीडी ब्लॉक में मेडिसिन व कार्डियोलॉजी समेत प्रसूती एवं स्त्री रोग विज्ञान विभाग बनाए गए हैं। पुराने ओपीडी में प्रतिदिन तीन हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, नए ओपीडी के बाद अतिरिक्त दो हजार मरीजों को सुविधा मिल सकेगी। 


चार महीने के भीतर तैयार होगा ट्रामा सेंटर
अस्पताल के निदेशक के मुताबिक, मरीजों के लिए ट्रॉमा सेंटर के निर्माण का काम चल रहा है। संभावना है कि आने वाले चार महीने में इसका निर्माण कार्य पूरा हो सकेगा, जिसके बाद आपातकालीन विभाग में भी मरीजों की सेवा का दायरा बढ़ जाएगा। यह सेंटर बनने के बाद लुटियन दिल्ली में ट्रामा का यह दूसरा अस्पताल होगा, जहां इस तरह की सुविधा मिल सकेगी। अभी तक लुटियन दिल्ली में सिर्फ आरएमएल अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर की सुविधा है। इसके अलावा भविष्य में मरीजों को परिसर में मेडिकल, सर्जिकल व गायनी को लेकर सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की सुविधा मिलेगी। बच्चों के लिए एक हजार बिस्तरों वाले केयर यूनिट का भी प्रस्ताव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed