फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi Nodal officer will appointed for help of construction work benefit to workers

दिल्ली : निर्माण कार्य से जुड़े विभागों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी, मजदूरों को मिलेगी मदद

Tue, 19 May 2020 09:06 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 19 May 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
delhi Nodal officer will appointed for help of construction work benefit to workers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने पीडब्ल्यूडी समेत निर्माण कार्य से जुड़े विभागों को आदेश दिया है कि वह अपने यहां कार्यकारी अभियंता स्तर का एक नोडल अधिकारी नियुक्त करे। कोरोना काल में इनका काम निर्माण मजदूरों की हर स्तर पर मदद करना है।

विज्ञापन


नोडल अधिकारी मजदूरों के पंजीकरण और श्रमिक बोर्ड की तरफ से दी जाने वाली मदद के बारे में भी उनको जानकारी देंगे। इससे मजदूरों में यकीन जगाया जा सकेगा कि व्यवस्था उनके साथ खड़ी है। गोपाल राय ने मंगलवार को संबंधित विभागों के प्रमुखों के साथ इस संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा की।  इसमें पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव, श्रम विभाग के सचिव समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


इस  मौके पर गोपाल राय ने अधिकारियों को बताया कि निर्माण मजदूरों को श्रमिक बोर्ड आर्थिक मदद दे रहा है। इसके लिए उनका पंजीकरण या नवीनीकरण भी किया जा रहा है। अभी तक अप्रैल व मई के  लिए मदद जारी भी  कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल राय ने आदेश दिया कि निर्माण मजदूरों की मदद के लिए संबंधित विभाग कार्यकारी अभियंता स्तर पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त करे। अधिकारियों ने भी नोडल अधिकारी के नियुक्ति को सही बताया और कहा कि निर्माण मजदूरों की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सरकारी एजेंसियों को अपडेट करने के लिए बोर्ड कार्यशाला भी आयोजित करे। गोपाल राय ने तत्काल प्रभाव ने इस मांग का स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed