{"_id":"618daf94259b7f6b5d091c5f","slug":"delhi-no-need-of-separate-permit-for-serving-liquor-at-weddings-and-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : शादी, पार्टियों में शराब परोसने के लिए अब अलग परमिट की नहीं होगी जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : शादी, पार्टियों में शराब परोसने के लिए अब अलग परमिट की नहीं होगी जरूरत
Fri, 12 Nov 2021 05:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 12 Nov 2021 05:34 AM IST
सार
बैंक्वेट हॉल, मोटल या फार्म हाउस के लिए जारी होगा सालाना लाइसेंस।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के तहत फार्म हाउस, बैंक्वेंट हॉल, मोटल सहित लाइसेंस धारकों को शादियां, पार्टी या दूसरे आयोजनों में शराब परोसने के लिए अस्थायी पी-10 लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी। इन परिसरों को अब सालाना 5-15 लाख रुपये के शुल्क पर
विज्ञापन
एल-38 लाइसेंस के आधार पर समारोहों के आयोजन की इजाजत होगी। दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति 2021-22 के लिए इसके लिए नियम व शर्तें जारी की हैं।
आबकारी आयुक्त की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि सालाना लाइसेंस हासिल करने के बाद इन परिसरों में आयोजनों के लिए अलग पी-10 लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे आयोजन स्थलों में शराब परोसने के लिए यह लाइसेंस (एल-38) लेना होगा। एल-38 लाइसेंसधारकों की ओर से आयोजनों की तारीख, मेहमानों की संख्या का ब्यौरा देना होगा।
विज्ञापन
आबकारी अधिकारियों की ओर से मांगे जाने पर कार्यक्रम के मेजबान की तरफ से चालान पेश किया जाएगा। नियम और शर्तों के मुताबिक फार्म हाउस, बैंक्वेट हॉल, मोटल और एल -38 लाइसेंस वाले तमाम पार्टी परिसरों को किसी भी मनोरंजक गतिविधियों की मेजबानी की भी अनुमति होगी। इसके तहत लाइव गायन, नृत्य, कराओके और लाइव बैंड की भी इजाजत होगी।
विज्ञापन
लाइसेंसधारक की तरफ से शराब की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए न कोई भी गतिविधि नहीं होगी और न ही कम उम्र के किसी व्यक्ति को शराब परोसी जाएगी। अब तक किसी भी पार्टी, समारोह, शादी जैसे आयोजनों में शराब परोसने के लिए पी-10 की जरूरत होती थी। आबकारी विभाग की ओर से पिछले महीने जारी सर्कुलर में कहा गया है कि 30 नवंबर तक पी-10 परमिट के लिए सात दिन पहले आवेदन किए जा सकते हैं। इसके लिए आवेदकों को छह दुकानों से शराब खरीदने की इजाजत होगी।