फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : youth giving Examination in place of another arrested

यूपी पुलिस में चयनित युवक दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा, गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में

Thu, 25 Mar 2021 04:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Mar 2021 04:48 AM IST
सार

  • सीआईएसएफ ट्रेडमैन के लिए इम्तिहान में बड़े पैमाने पर नकल का अंदेशा 

विज्ञापन
Delhi News : youth giving Examination in place of another arrested
arrest - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली की जिला अदालतों के लिए हुई परीक्षा में चतुर्थ श्रेणी के पेपर लीक होने के बाद अब सीआईएसएफ की परीक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। रविवार को सीआईएसएफ की ट्रेडमैन परीक्षा में यूपी पुलिस में सिपाही पद पर चयनित युवक दूसरे की जगह पेपर देते हुए पकड़ा गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दलाल सुभाष ने उसे दूसरे की जगह बैठाया था। नॉर्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने सिपाही को दो दिन के रिमांड पर लिया था। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। सुभाष की तलाश में छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ट्रेडमैन की परीक्षा का केंद्र गोल मार्केट स्थित केंद्रीय विद्यालय था। यहां परीक्षा के दौरान रणजीत के हस्ताक्षर और बायोमेट्रिक नहीं मिले तो उसे पकड़ लिया गया। इसकी शिकायत नॉर्थ एवेन्यू थाना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष सहदेव तोमर की टीम ने केंद्र पहुंचकर रणजीत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएससी डिग्री होल्डर रणजीत का यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर चयन हो चुका है, लेकिन अभी ज्वाइनिंग लैटर नहीं मिला है। यूपी में अलीगढ़ के खेड़िया गांव निवासी रणजीत ने बताया कि वह दलाल सुभाष के कहने पर अलीगढ़ के ही खुर्द गांव निवासी सुनीत की जगह परीक्षा देने आया था।


रणजीत ने बताया कि सुभाष ने सुनीत की जगह परीक्षा देने के लिए उसे 50 हजार रुपये देने का वादा किया था। पांच हजार रुपये एडवांस दिए थे। रणजीत को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दलाल सुभाष के गिरफ्त में आने के बाद ही पता लगेगा कि उसने कितने लोगों को दूसरे की जगह और कहां-कहां परीक्षा में बैठाया था। अब तक की जांच में पर्चा लीक होने के संकेत नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed