फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : weather report of capital and ncr

कोहरे की चादर में लिपा रहा दिल्ली-एनसीआर, आज से होगा हालात में सुधार

Sun, 21 Feb 2021 05:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 21 Feb 2021 05:00 AM IST
विज्ञापन
Delhi News : weather report of capital and ncr
इंडिया गेट पर दिन में खिली धूप का आनंद लेते लोग... - फोटो : अमर उजाला

गर्मी की दस्तक के बावजूद अभी सर्दी की पूरी तरह विदाई नहीं हुई है। हल्की ठंड के साथ दिल्ली-एनसीआर सुबह कोहरे की चादर में लिपटा रहा। पालम इलाके में तड़के छाए कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर शून्य दर्ज किया गया। इसका प्रमुख कारण कई दिन से हवा में नमी का अधिक स्तर बताया जा रहा है। रविवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिक धूप होने के कारण दिनभर गर्मी का अहसास बना रहा। शाम के समय हल्की ठंडक महसूस की गई। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 व न्यूनतम 42 फीसदी रहा। दिल्ली के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाके में तापमान सबसे अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


विमान और ट्रेन परिचालन प्रभावित
 कोहरे के एक बार फिर दस्तक देने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। दृश्यता घटने की वजह से ट्रेन व विमानों का परिचालन बाधित हुआ। दिल्ली पहुंचने वाली डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। शनिवार सुबह तीन से साढ़े चार बजे के बीच रनवे पर भी धुंध के बादल छाने की वजह से चार विमानों को जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। कई अन्य विमान देरी से संचालित हुए। इस वजह से यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार तड़के अचानक आई धुंध की वजह से विमान सेवा प्रभावित हुई। रनवे पर घने कोहरे व दृश्यता घटने की वजह से लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू कर विमानों की आवाजाही की गई। जिन विमानों में कैट थ्री श्रेणी के पायलट नहीं थे, उन्हें एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं दी। इस वजह से चार विमानों को जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। इनमें एयर इंडिया की विमान संख्या 502 बंगलूरू-दिल्ली, स्पाइसजेट की विमान संख्या 139 लखनऊ-दिल्ली, विमान संख्या 736 गोवा-दिल्ली और विमान संख्या 7404 हैदराबाद-दिल्ली शामिल हैं। इन विमानों के यात्रियों को दिल्ली की जगह जयपुर जाना पड़ा। 

दिशा बदली तो सुधरी हवा की गुणवत्ता
हवा की दिशा बदलने से दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता पर भी असर पड़ा है। एक्यूआई बेहद खराब से खराब श्रेणी में पहुंच गया है। गाजियाबाद व ग्रेटर नोेएडा की हवा अब भी बहुत खराब श्रेणी में है। अगले तीन दिन तक एक्यूआई इसी स्तर पर रहने की संभावना है। 


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 250 दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले यह 311 रहा था। इसके अलावा फरीदाबाद की हवा 248, गुरुग्राम की 258 और नोएडा की 269 अंक के साथ खराब श्रेणी में रही। सफर के मुताबिक, वेंटिलेशन इंडेक्स के साथ देने और हवा की दिशा पूर्वी होने की वजह से सुधार आया है। पिछले 24 घंटे में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार तत्व पीएम10 215 व पीएम2.5 110 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया। पीएम10 100 से कम व पीएम2.5 60 से कम होने पर सुरक्षित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed