फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Tractor parade tomorrow tricolor will wave on all vehicles Prohibition of political flag

ट्रैक्टर परेड कलः सभी वाहनों पर लहराएगा तिरंगा, राजनीतिक झंडे की मनाही

Mon, 25 Jan 2021 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 Jan 2021 06:46 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: Tractor parade tomorrow tricolor will wave on all vehicles Prohibition of political flag
परेड की तैयारी... - फोटो : amar ujala

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के लिए किसानों की पूरी तैयारियां हो चुकी है। दावा किया जा रहा है कि इसमें तीन लाख से अधिक ट्रैक्टर अलग अलग राज्यों से शामिल होंगे। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से इस बारे में हिदायतें जारी की गई है, ताकि इस परेड को ऐतिहासिक बनाए रखने की दिशा में सभी जरूरी उपायों पर अमल किया जा सके। सभी सीमाओं पर इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई और वॉलंटियर को भी प्रशिक्षण दिया गया है ताकि परेड के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गणतंत्र दिवस पर इस देश के गण यानी लोगों की तरफ से ऐसी परेड पहली बार निकाली जाएगी। इसके जरिये किसानों को पूरी दुनिया को अपना दुख दर्द दिखाने सहित किसान विरोधी कानूनों की सच्चाई को बताना है। मोर्चा की ओर जारी हिदायत में कहा गया है कि इस एतिहासिक परेड में किसी तरह का  धब्बा न लगे इसके लिए शांति पूर्वक बनाए रखें और यही किसानों की जीत होगी।
विज्ञापन


यह भी याद दिलाया कि हम दिल्ली को जीतने नहीं जा रहे हैं, देश की जनता का दिल जीतना है। इसे ध्यान में रखते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने सर्वसम्मति से परेड के लिए यह हिदायतें जारी है। बावजूद इसके अगर कोई सवाल हो तो किसान संगठन के नेताओं से संपर्क करने सहित हेल्पलाइन नंबर 7428384230 पर भी कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेड से पहले की तैयारी

  • परेड में ट्रैक्टर और दूसरे वाहन होंगे, लेकिन ट्रॉली नहीं होंगी। जिन ट्रालियों पर विशेष झांकी तैयार की गई है, उन्हें छूट दी जा सकती है
  • परेड में शामिल होने वाले अपने साथ 24 घंटे का राशन पानी पैक रखें, जाम में फंसने पर ठंड से बचाव का इंतजाम भी 
  • संयुक्त किसान मोर्चा ने अपील है कि हर ट्रैक्टर या गाड़ी पर किसान संगठन के झंडे के साथ-साथ राष्ट्रीय झंडा भी लगाया जाए, किसी भी राजनीतिक पार्टी का झंडा नहीं लगेगा
  • अपने साथ कोई भी हथियार न रखें, लाठी या जेली भी नहीं। भड़काऊ या नकारात्मक संदेश वाले बैनर न लगाएं।
  • परेड में शामिल होने की सूचना देने के लिए आप 8448385556 पर एक मिस्ड कॉल लगा दें।


परेड के दौरान हिदायतें

  • परेड की शुरुआत किसान नेताओं की गाड़ी से होगी। इससे पहले कोई ट्रैक्टर या गाड़ी रवाना नहीं होगी। हरे रंग की जैकेट पहने हमारे ट्रैफिक वॉलिंटियर की हर हिदायत को माने।
  • परेड का रूट तय हो चुका है, उसके निशान लगे होंगे। पुलिस और ट्रैफिक वॉलिंटियर की ओर से निर्देश दिए जाएंगे। जो गाड़ी रूट से बाहर जाने की कोशिश करेगी उसके खिलाफ कार्रवाई होगी
  • किसान मोर्चा का फैसला है कि अगर कोई गाड़ी सड़क पर बिना कारण रुकने या रास्ते में डेरा जमाने कि कोशिश करती है, तो वॉलंटियर उन्हें हटाएंगे। परेड के बाद सभी गाड़ियां वहीं पहुंचेंगी,
  • जहां से शुरुआत हुई
  • एक ट्रैक्टर पर ड्राइवर समेत अधिकतम पांच लोग ही सवार होंगे, बोनट, बंपर या छत पर कोई न बैठे
  • सब ट्रैक्टर अपनी लाइन में होंगे, कोई रेस नहीं लगाएगा। 
  • ट्रैक्टर में अपना ऑडियो न बजाएं, इससे अन्य लोगों को सुनने में दिक्कत होगी
  • परेड के दौरान किसी भी तरह के नशे पर पाबंदी होगी। कोई भी अगर नशा कर ड्राइविंग करता दिखा तो इसकी सूचना ट्रैफिक वॉलेंटियर को दे दी जाएगी
  • इस बात का खास ख्याल रखें कि महिलाओं से पूरी विनम्रता के साथ पेश आएं। पुलिस का सिपाही भी यूनिफॉर्म पहने हुए किसान हैं। उनसे कोई झगड़ा नहीं करना। मीडिया वाले चाहे जिस
  • चैनल से भी उनसे गलत बर्ताव न करें
  • सड़क पर कचरा न फेंके। इसके लिए साथ में अलग बैग रखें।


आपातकाल की हिदायतें

  • किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। अगर किसी बात की जांच करनी हो तो संयुक्त किसान मोर्चा की फेसबुक पर इसकी जानकारी मिलेगी
  • परेड में बीच-बीच में एंबुलेंस रहेंगी अस्पतालों के साथ इंतजाम किया गया है कोई मेडिकल इमरजेंसी हो तो हेल्पलाइन नंबर पर फोन करें या वालंटियर को बताएं।
  • ट्रैक्टर या गाड़ी खराब होने की स्थिति में उसे बिल्कुल साइड में लगा दें और वॉलिंटियर से संपर्क करें या हेल्पलाइन पर कॉल करें।
  • संयुक्त किसान मोर्चा का हेल्पलाइन नंबर इस परेड के लिए 24 घंटे खुला रहेगा कुछ भी पूछना हो या बताना हो तो तुरंत फोन करें।
  • अगर कोई घटना होती है तो इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को 112 नंबर पर दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed