{"_id":"61b93d772f0f3027e77bef78","slug":"delhi-news-today-is-the-last-day-to-secure-seats-for-b-tech","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैक दिल्ली : बीटेक के लिए सीट सुनिश्चित करने का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैक दिल्ली : बीटेक के लिए सीट सुनिश्चित करने का आज अंतिम दिन
Wed, 15 Dec 2021 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 15 Dec 2021 06:27 AM IST
सार
पांचवे चरण की चल रही है दाखिला प्रक्रिया। सुनिश्चित करने के लिए आज दोपहर दो बजे तक का समय है।
विज्ञापन
Delhi university
विस्तार
दिल्ली के पांच तकनीकी विश्वविद्यालयों में दाखिला सुनिश्चित करने के लिए आज अंतिम दिन है। जिन छात्रों ने पांचवे चरण के तहत दाखिले के लिए फीस का भुगतान कर दिया है, उन्हें आज सीट सुनिश्चित करनी होगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि छात्र सीट सुनिश्चित नहीं करते हैं तो छात्रों को सीट पर दाखिला नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
जैक दिल्ली की ओर से 10 दिसंबर को पांचवे चरण का नतीजा घोषित हुआ था। इसके बाद 11 दिसंबर को पांचवे चरण के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके तहत छात्रों को 14 दिसंबर तक एक लाख दो हजार रुपये फीस का भुगतान करना था।
विज्ञापन
अब सीट सुनिश्चित करने के लिए आज दोपहर दो बजे तक का समय है। जैक की ओर से छात्रों को सलाह है कि अंतिम समय पर होने वाली परेशानी से बचने के लिए छात्र दो बजे से पहले दाखिला सुनिश्चत कर सकते हैं। इसके बाद 16 दिसंबर को छठे चरण की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन