फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News :  The second toolkit was created to cover the first 

पहली टूलकिट पर पर्दा डालने के लिए बनाई थी दूसरी, हिंसा फैलाने की थी साजिश

Mon, 22 Feb 2021 03:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Feb 2021 03:57 AM IST
विज्ञापन
Delhi News :  The second toolkit was created to cover the first 
टूलकिट साजिश के कर्ताधर्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

टूलकिट मामले में दिल्ली पुलिस की जांच में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। पहली टूलकिट की साजिश पर पर्दा डालने के लिए दूसरी टूलकिट तैयार की गई थी। हालांकि, दूसरी टूलकिट में भी ट्विटर पर तूफान लाकर बड़े पैमाने पर हिंसा फैलाने की साजिश थी। इसलिए आरोपियों ने किसान और उनके नेताओं से संपर्क किया। टूलकिट को तैयार करने वाली पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की जमानत पर मंगलवार को फैसला सुनाया जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि पहली टूलकिट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व सरकार की छवि को खराब करने व बड़े पैमाने पर हिंसा करने की साजिश रची गई थी। पहली टूलकिट में देश को तोड़ने वाली बातें भी कहीं गई थीं। दिशा रवि ने इस टूलकिट को बिना संपादित किए हुए स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को भेज दिया था। जब तक इसे सोशल मीडिया से हटाया जाता तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


पहली टूलकिट पर पर्दा डालने के लिए दूसरी टूलकिट तैयार की गई थी। दूसरी टूलकिट में देश विरोधी जैसी कोई बात नहीं की गई थी और वह साधारण थी। हालांकि, दूसरी टूलकिट में 14 व 15 फरवरी को बड़े पैमाने पर ट्विटर पर तूफान खड़ कर हिंसा फैलाने की साजिश जरूर थी। इससे किसानों को भी जोड़ा जाता, ताकि किसान प्रदर्शन स्थलों पर हिंसा हो सके। साजिश के तहत शांतनु को टीकरी बॉर्डर पर भेजा गया था। वह वहां कई दिन रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अभी इस तथ्य की जांच कर रही है कि किसान नेताओं को आरोपी अपने साथ कैसे जोड़ते। शांतनु और निकिता जैकब से पूछताछ के बाद ही यह खुलासा हो पाएगा। दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट की कई टीमें मामले की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed