फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : The dog was beaten to death for barking

Delhi News : भौंकने पर कुत्ते को पीट-पीटकर किया अधमरा, महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 02 Nov 2022 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Nov 2022 05:27 AM IST
सार

सुल्तानपुरी इलाके में भौंकने पर एक कुत्ते के साथ क्रूरता से पेश आने का मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कुत्ते को रस्सी से बांध दिया और फिर उसकी लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर अधमरा कर दिया।

विज्ञापन
Delhi News : The dog was beaten to death for barking
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुल्तानपुरी इलाके में भौंकने पर एक कुत्ते के साथ क्रूरता से पेश आने का मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कुत्ते को रस्सी से बांध दिया और फिर उसकी लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन


घटना को देखकर पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने कुत्ते को पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके बाद आरोपियो के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


रविवार शाम पुलिस को सुल्तानपुरी के सी ब्लॉक में एक कुत्ते की बेरहमी से पिटाई करने की शिकायत मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां एक कुत्ता अधमरी हालत में पड़ा था। पुलिस ने तुरंत उसे संजय गांधी एनिमल केयर सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पुलिस को शिकायतकर्ता संजय मिले। जिन्होंने बताया कि वह झुग्गी नंबर 55 में रहता है और सीवर सफाई का काम करता है। शाम में वह अपने घर के बाहर बैठा था। गली में कुछ दूरी पर एक कुत्ता बैठा था। कुत्ता किसी का पालतू नहीं है। वह गली में रहता है और गली वाले उसे खाने पीने के लिए देते हैं।

दूसरी गली में रहने वाला सोनू नाम का युवक कुत्ते के पास से गुजरा। इस दौरान उसका पैर कुत्ते के पूंछ पर पड़ गया। इस पर कुत्ता भौंकने लगा। सोनू उस समय अपने घर चला गया और कुछ देर बाद वह अपने साथ अपने परिवार के सदस्यों मोनू, रणवीर और उसकी पत्नी संभा को लेकर आया।


सभी ने कुत्ते को पकड़कर रस्सी से बांध दिया और उसकी तबतक लाठी डंडे से पिटाई करते रहे जब तक वह अचेत नहीं हो गया। उसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed