राहत की बात : टर्म-1 की परीक्षा नहीं डालेगी खेल में बाधा, सीबीएसई का फैसला
राष्ट्रीय व अतंरराष्ट्रीय खेलों व ओलंपियाड में हिस्सा लेने वाले छात्रों का रिजल्ट टर्म-2 केआधार पर जारी किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों व ओलंपियाड में हिस्सा लेने क कारण परीक्षा टर्म-1 की परीक्षा में न बैठने वाले छात्रों की दोबारा परीक्षा नहीं ली जाएगी। ऐसे छात्रों का रिजल्ट मार्च-अप्रैल में होने वाली टर्म-2 की परीक्षा के आधार पर जारी किया जाएगा। सीबीएसई ने सत्र 2021-22 केलिए दो सत्रों में हो रही दसवीं-बारहवीं की परीक्षा के मद्देनजर दुबारा टर्म-1 की परीक्षा ना लेने का फैसला किया है। परीक्षा शेड्यूल के दौरान कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले छात्रों का रिजल्ट भी टर्म-2 के आधार पर ही जारी किया जाएगा।
सीबीएसई की ओर से बोर्ड परीक्षा केदौरान स्पोट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया व इंटरनेशनल ओलंपियाड से मान्यता वाले राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले बच्चों को परीक्षा देने से छूट दी जाती रही है। ऐसे बच्चों का जिनकी प्रतियोगिता परीक्षा शेड्यूल से मेल खा रही होती है, बोर्ड की ओर से उनकी परीक्षा दुबारा ली जाती थी। लेकिन बोर्ड ने इस बार इस व्यवस्था को समाप्त कर दुबारा परीक्षा आयोजित नहीं करने का फैसला किया है।
सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज के अनुसार इस बार परीक्षाओं का आयोजन दो सत्रों(टर्म-1, टर्म-2) में किया जा रहा है। ऐसे में यदि खेल प्रतिस्पर्धा की तारीख व यात्रा की तारीख बोर्ड परीक्षा शेड्यूल के साथ मेल खा रही होगी तो अलग से टर्म-1 की परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। छात्र केटर्म-1 की प्रदर्शन की गणना टर्म-2 परीक्षा के थ्यौरी भाग के प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी। छात्र राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल में हिस्सा ले रहा है, इसकेलिए छात्रों को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का पत्र प्रस्तुत करना होगा।
जो छात्र अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में हिस्सा ले रहे होंगे उन्हें होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन का जारी किया हुआ पत्र प्रस्तुत करना होगा। इस संबंध में छात्र का अनुरोध स्कूल की ओर से 25 नवंबर तक पहुंचना जरूरी है।