फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Term-1 examination will not disturb the game

राहत की बात : टर्म-1 की परीक्षा नहीं डालेगी खेल में बाधा, सीबीएसई का फैसला

Fri, 12 Nov 2021 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा रश्मि शर्मा, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 12 Nov 2021 05:49 AM IST
सार

राष्ट्रीय व अतंरराष्ट्रीय खेलों व ओलंपियाड में हिस्सा लेने वाले छात्रों का रिजल्ट टर्म-2 केआधार पर जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
Delhi News : Term-1 examination will not disturb the game
CBSE - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों व ओलंपियाड में हिस्सा लेने क कारण परीक्षा टर्म-1 की परीक्षा में न बैठने वाले छात्रों की दोबारा परीक्षा नहीं ली जाएगी। ऐसे छात्रों का रिजल्ट मार्च-अप्रैल में होने वाली टर्म-2 की परीक्षा के आधार पर जारी किया जाएगा। सीबीएसई ने सत्र 2021-22 केलिए दो सत्रों में हो रही दसवीं-बारहवीं की परीक्षा के मद्देनजर दुबारा टर्म-1 की परीक्षा ना लेने का फैसला किया है। परीक्षा शेड्यूल  के दौरान कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले छात्रों का रिजल्ट भी टर्म-2 के आधार पर ही जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से बोर्ड परीक्षा केदौरान स्पोट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया व इंटरनेशनल ओलंपियाड से मान्यता वाले राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले बच्चों को परीक्षा देने से छूट दी जाती रही है। ऐसे बच्चों का जिनकी प्रतियोगिता परीक्षा शेड्यूल से मेल खा रही होती है, बोर्ड की ओर से उनकी परीक्षा दुबारा ली जाती थी। लेकिन बोर्ड ने इस बार इस व्यवस्था को समाप्त कर दुबारा परीक्षा आयोजित नहीं करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज के अनुसार इस बार परीक्षाओं का आयोजन दो सत्रों(टर्म-1, टर्म-2) में किया जा रहा है। ऐसे में यदि खेल प्रतिस्पर्धा की तारीख व यात्रा की तारीख बोर्ड परीक्षा शेड्यूल के साथ मेल खा रही होगी तो अलग से टर्म-1 की परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। छात्र केटर्म-1 की प्रदर्शन की गणना टर्म-2 परीक्षा के थ्यौरी भाग के प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी। छात्र राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल में हिस्सा ले रहा है, इसकेलिए छात्रों को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का पत्र प्रस्तुत करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जो छात्र अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में हिस्सा ले रहे होंगे उन्हें होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन का जारी किया हुआ पत्र प्रस्तुत करना होगा। इस संबंध में छात्र का अनुरोध स्कूल की ओर से 25 नवंबर तक पहुंचना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed