फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Shyam Prabhu family busy in service of covid patients

मिसाल : कोविड मरीजों की सेवा में जुटा श्याम प्रभु परिवार, घर-घर पहुंचा रहे हैं खाना

Mon, 19 Apr 2021 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 19 Apr 2021 06:22 AM IST
सार

  • होम क्वारंटीन में रहने वाले लोगों के घर तक पहुंचाया जा रहा है खाना
  • मरीजों को मुफ्त खाना घर तक पहुंचाने में युवा शक्ति भी पीछे नहीं

विज्ञापन
Delhi news: Shyam Prabhu family busy in service of covid patients
दिल्ली में मरीजों के लिए खाना बनाती महिलाएं.... - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना महामारी के दौर में कई लोग इंसानियत की मिसाल भी पेश कर रहे हैं। वह कोविड मरीजों से दूर नहीं, बल्कि उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में कोविड मरीजों के लिए उनके घर भोजन पहुंचाने का जिम्मा श्याम प्रभु खाट्रू वाले परिवार ने उठाया है। श्याम परिवार के सदस्य कोविड पॉजिटिव या होम क्वारंटाइन परिवार को शुद्ध सात्विक भोजन निशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं। रविवार से शुरू हुई इस सेवा के तहत 50 से अधिक घरों तक भोजन पहुंचाया गया।

विज्ञापन


दोपहर 10 और शाम 7 बजे इस ग्रुप के सदस्य घर में ही पका खाना कोविड मरीजों के घर तक पहुंचा रहे हैं। इस ग्रुप के सदस्यों ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर मोबाइल नंबर लोगों के बीच वितरित किया है। इसमें भोजन बुकिंग का समय 11 बजे तक दिया गया है और शाम 4 बजे तक रात के खाने के लिए बुकिंग की जानकारी साझा की गई है। 
विज्ञापन


खुद बांट रहा है टिफिन
श्री श्याम परिवार कृष्णा नगर के सदस्य ने पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों को भोजन पहुंचाने के लिए चुना है। इनमें पूर्वी दिल्ली स्थित कृष्णा नगर, गीता कॉलोनी, गांधी नगर, सोम बाजार, चंदन नगर जगतपुरी, लाल क्वार्टर, आजाद नगर, मधु विहार, इंद्रप्रस्थ एक्सटेंशन के आसपास के इलाके शामिल हैं, जहां निशुल्क भोजन पहुंचाया जा रहा है। ग्रुप के सदस्य रमेश अग्रवाल व पूनम जिंदल का कहना है कि जो इस बीमारी से ग्रसित हैं और घर के सदस्य खाना बनाने में असमर्थ हैं तो वह सूचित कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में ही पक रहा है खाना
होम आईसोलेशन में रहने वाले कोविड मरीजों को घर में ही पकाया हुआ खाना भेजा जा रहा है। खाने की शुद्धता व स्वच्छता का पूरा इंतजाम रखा जा रहा है। कोविड के मरीजों के लिए डिस्पोजेबल थाली, प्लेट का इंतजाम किया गया है, ताकि संक्रमण दूसरों तक नहीं फैले।

युवा शक्ति ने उठाया बीड़ा
युवा शक्ति भी कोविड महामारी के दौर में सहायता करने में पीछे नहीं है। नई दिल्ली व दक्षिणी दिल्ली इलाके में यूथ वेलफेयर एसोसिएशन (दिल्ली) की तरफ से भी भोजन सेवा शुरू की गई है। ‘घर का खाना हमारे घर से आप के घर तक’ नाम से इस सेवा के तहत होम क्वारंटीन मरीजों के लिए टिफिन भेजा जा रहा है। इस काम में जुटे राघव पाल मंडल, सिद्धार्थ गुप्ता, करण बंका, योगेश नारंग का कहना है कि संस्था से जुड़े वॉलंटियरों को जैसे ही सूचना मिलती है वह उस घर में पहुंचकर निशुल्क भोजन उपलब्ध कराते हैं।


भोजन पकाने का काम भी संस्था के घर के सदस्य ही कर रहे हैं। ग्रेटर कैलाश पार्ट-वन, पंजाबी बाग, लाजपतनगर, साकेत समेत कई जगहों पर क्वारंटीन मरीजों के लिए शुरू किया गया है। जल्द ही दिल्ली के अन्य इलाकों में भी शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed