फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Restriction on participation of political parties in the parade

परेड में राजनीतिक दलों के शामिल होने पर पाबंदी, टिकैत ने कहा ऐतिहासिक होगा गणतंत्र दिवस

Sun, 24 Jan 2021 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Jan 2021 05:28 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: Restriction on participation of political parties in the parade
गाजीपुर बॉर्डर पर राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala

गणतंत्र दिवस को लेकर किसान खास तैयारी कर रहे हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर उनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को कई हजार ट्रैक्टर बॉर्डर पर पहुंचे। किसानों का कहना है कि 26 जनवरी की परेड के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से करीब 30 हजार ट्रैक्टर गाजीपुर आएंगे। इस बार की किसान रैली से गणतंत्र दिवस ऐतिहासिक बनेगा। इसमें किसी भी राजनीतिक दल को हस्तक्षेप नहीं करने दिया जाएगा। 

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि कल से गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैक्टर आने शुरू हो गए है। 26 जनवरी के ट्रैक्टर परेड के लिये पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं  उत्तराखंड के हर जिलों से भारतीय किसान यूनियन के झंडे तले करीबन 30 हजार ट्रैक्टर गाजीपुर बॉर्डर पर पहुचेंगे। 
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों को छोड़कर अन्य जिलों के कार्यकर्ता भी अपने जिले में ही 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। संगठन के ट्रैक्टरों को रोकने के लिये उत्तर प्रदेश प्रशासन, संगठन के कार्यकर्ताओं को नोटिस भिजवा रहे है जिसमें उन पर लॉकडाउन तोड़ने एवं धारा 144 का उलंघन करने पर कानूनी करवाई करने व दबाव डाल के ट्रैक्टर परेड नहीं करने के लिए कहा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की तरफ आने वाले रास्तों पर चेकिंग और बैरिकेड लगा के किसानों को रोकने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। सरकार, किसानों को कितना भी रोकने की कोशिश कर ले लेकिन गणतंत्र दिवस पर किसानों को अपने देश के स्वाभिमान दिवस को मनाने से रोक नही सकते। 

उन्होंने कहा कि किसान रैली में किसी भी राजनैतिक पार्टी के कार्यकर्ता व उनके झंडों को नहीं लगाया जाएगा। पूरी रैली शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित होगी। इसके लिए वालंटियरों ने पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित के विषय में नहीं सोच रही है। इस रैली के माध्यम से किसान देश के लोगों को जागरूक करना चाहते हैं।


 

वॉकी-टॉकी से लैस होंगे वॉलंटियर

आंदोलनकारी किसानों के समर्थक न केवल किसान गणतंत्र परेड(ट्रैक्टर)की तैयारी में जुटे हैं, बल्कि प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। गणतंत्र दिवस पर परेड से पहले स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित कर मुस्तैद रहने को कहा गया है ताकि इस दौरान पूरी तरह शांति व्यवस्था बनी रहे।

आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश करने वालों पर भी शिकंजा कसने और एक दूसरे से संपर्क में बने रहने के लिए वॉलेंटियर वॉकी टॉकी से लैस होंगे। टीकरी बॉर्डर पर 1000 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण के बाद शनिवार को उन्हें अभ्यास करवाया गया।

उधर, सिंघु सहित दूसरे बॉर्डर पर आंदोलन स्थल पर पहुंचने वाले संदिग्धों पर नजर रखने और परेड में तैनाती की गई है। आंदोलन स्थल पर सुरक्षा के लिए तैनात वॉलेंटियर के पास लाठी और वॉकी टॉकी भी है ताकि एक दूसरे से लगातार संपर्क में बने रहें।

प्रदर्शन स्थल पर मुख्य मंच के पास पहुंचने वालों की गतिविधियां अगर थोड़ी भी संदिग्ध लगने पर छानबीन के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दिया जाता है। सुरक्षा में मुस्तैद स्वयंसेवकों के हाथों में लाठियां और वॉकी टॉकी के साथ साथ मुस्तैद हैं।

बीच बीच में खासकर रात के वक्त आंदोलन स्थल पर वाहनों पर युवाओं का समूह आंदोलन स्थल पर गश्त भी कर रहा ताकि किसी भी संदिग्ध को असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त होने से रोका जा सके।

टीकरी बॉर्डर पर शनिवार को 1000 वॉलेंटियर को खास तौर पर 26 जनवरी पर तैनात करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। उन्हें इस दौरान सिखाया गया कि परेड के दौरान कैसे शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए सभी गतिविधियों पर नजर रखनी है। 

100-100 मीटर पर तैनात होंगे वॉलंटियर
अंकुर ने बताया कि आपसी संपर्क के लिए वॉलेटियर वॉकी टॉकी से लैस होंगे। 100 मीटर के अंतराल पर एक-एक वॉलेंटियर तैनात होंगे यानि करीब 100 किलोमीटर के दायरे में वॉलेटियर एक दूसरे से लगातार संपर्क में बने रहेंगे। इस दौरान वॉकी टॉकी के जरिये इसलिए संपर्क में रहेंगे ताकि अगर मोबाइल नेटवर्क में किसी तरह की तकनीकी बाधा भी आती है तो सुरक्षा और आंदोलन किसी तरह प्रभावित न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed