फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Republic Day celebrations tomorrow so leave the house after check

कल है गणतंत्र दिवस समारोह, रूट देखकर ही निकलें घर से 

Mon, 25 Jan 2021 06:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 Jan 2021 06:35 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: Republic Day celebrations tomorrow so leave the house after check
demo pic... - फोटो : pratapgarh

गणतंत्र दिवस-2021 समारोह 26 जनवरी को राजपथ पर आयोजित होगा। परेड सुबह 9.50 बजे विजय चौक से शुरू होगी। परेड विजय चौक से शुरू होकर 3.3 किलोमीटर की दूरी तय कर नेशनल स्टेडिमय तक जाएगी। पहले परेड 8.3 किलोमीटर की दूरी तक लालकिले तक जाती थी। हालांकि झांकी विजय चौक से शुरू होकर लालकिले तक जाएंगी। इस कारण विजय चौक से लेकर लालकिले तक मार्ग बंद रहेंगे। नेशनल वार मेमोरियल पर माल्यार्पण समारोह सुबह नौ बजे शुरू हो जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह के बाद किसानों की टैक्टर रैली दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में शुरू जाएगी। ऐसे में लोग रूट व ट्रैफिक देखकर ही अपने घरों से बाहर निकले।  

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त(ट्रैफिक) मनीष अग्रवाल ने बताया ने बताया कि परेड व झांकियों के अलग-अलग रूट है।  परेड विजय चौक से शुरू होकर राजपथ पर अमर जवान ज्योति, इंडिया गेट, प्रिंसेस प्लेस गोलचक्कर, तिलक मार्ग रेडियल रोड से लेफ्ट टर्न, सी-हेक्सागॉन राइट टर्न और लेफ्ट टर्न लेकर नेशनल स्टेडिमय के गेट नंबर एक पर खत्म होगी। झांकी राजपथ पर अमर जवान ज्योति, इंडिया गेट, प्रिंसेस प्लेस गोलचक्कर, लेफ्ट टर्न लेकर तिलक लेन, बहादुरशाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग होकर लालकिले तक जाएंगी। 
विज्ञापन


इन मार्गो पर प्रतिबंध रहेगा-
25 जनवरी की शाम छह बजे से लेकर  26 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल खत्म होने तक विजय चौक पर ट्रैफिक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। 25 जनवरी को रात 11 बजे से लेकर 26 जनवरी को परेड खत्म होने तक राजपथ इंटरसेक्शंस(क्रॉस) रफी मार्ग, जनपथ, मानसिंह रोड ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा। इंडिया गेट सी-हेक्सागॉन 26 जनवरी को सुबह पांच बजे से लेकर झांकी गुजरने तक बंद रहेगा। तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफ मार्ग, सुभाष मार्ग 26 जनवरी को सुबह चार बजे से लेकर झांसी गुजरने तक पूरी तरह बंद रहेगा। इन मार्गो पर क्रॉस ट्रैफिक की बिल्कुल अनुमति नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक ने लोगों को सलाह दी है कि लोग अपने यात्रा एडवांस में तय कर लें। विजय चौक से लेकर लालकिले तक सुबह चार बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा। 

नार्थ से साउथ से ऐसे जाए-
नार्थ से साउथ जाने के लिए लोग रिंग रोड, आश्रम चौक, सरायकालेखां, आईपी फ्लाईओवर, राजपथ व रिंग रोड होकर जाए। मदरसा, लोधी रोड टी पाइंट, अरविंदो मार्ग, एम्स चौक, रिंग रोड, धौला कुंआ, वंदे मातरम मार्गर, शंकर रोड, शेख मुजीबुर रहमान रोड- मंदिर मार्ग होकर आ-जा सकते हैं।

पूर्व से पश्चिमी ऐसे जाए-
लोग पूर्व से पश्चिमी रिंग रोड, भैरो रोड, मथुरा रोड, लोधी रोड, अरविंदो मार्ग, एम्स चौक, रिंग रोड, धौला कुंआ, वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोह और मंदिर मार्ग होकर आ-जा सकते हैं। रिंग रोड, बुलेवर्ड रोड, बर्फ खाना चौक, रानी झांसी फ्लाईओवर, फैज रोड, वंदे मातरम मार्ग और शंकर रोड गोलचक्कर होकर आ-जा सकते हैं।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ऐसे जाए-
साउथ से नई दिल्ली जाने वाले लोग धौला कुंआ, वंदे मातरम मार्ग, पंचकुईया रोड, आउटर सर्किल कनॉट प्लेस, चेम्सफोर्ड रोड होकर पहाडग़ंज साइड नई दिल्ली रेलवे ोसा्टेशन व मिंटो रोड होकर अजमेरीगेट साइड से नई दिभल्ली रेलवे स्टेशन जा सकते हैं। पूर्वी दिल्ली से लोग बुलेवर्ड रोड, रानी झांसी फ्लाईओवर, झंडेवालां, डीबी गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड होकर जा सकते हैं। 

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन ऐसे जाए-
दक्षिण दिल्ली से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के रिंग रोड, आश्रम चौक, सरायकालेखां, रिंग रोड, आश्रम चौक, राजघाट, रिंग रोड, चौक यमुना बाजार, एसपी मुखर्जी मार्ग, छाता रेल, कोडिया पुल होकर जा सकते हैं। 

 बसें यहां खत्म हो जाएंगी- 
26 जनवरी को सिटी बसें शिवाजी स्टेडियम, आईएसबीटी-सराय कालेखां, कमला मार्केट गोलचक्कर, दिल्ली सचिवालय, प्रगति मैदान-भैरों रोड, हनुमार मंदिर-यमुना बाजार, मोरी गेट और  आईएसबीटी-कश्मीरी गेट पर खत्म हो जाएंगी। 

इंटर स्टेट बसें यहां खत्म हो जाएंगी-
गाजियाबाद से आकर शिवाजी स्टेडियम जाने वाली बसें एनएच-9 लेकर भैरों मार्ग पर खत्म हो जाएंगी। गाजियाबाद से आकर मोहन नगर जाने वाली बसें भोपुरा चुंगी होकर वजीरावाद ब्रिज जाएंगी। धौला कुंआ की तरफ आने वाली बसें धौला कुंआ पर खत्म हो जाएंगी। 

दो मेट्रो बंद रहेंगे-
26 जनवरी को सुबह पांच बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक केन्द्रीय सचिवालय,  उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक व आईटीओ मेट्रो स्टेशनों में सुबह पौने नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश व निकास बंद रहेगा। 

सैनिटाइजर व मेडिकल टीम तैनात की जाएंगी-
संयुक्त पुलिस आयुक्त मनीष अग्रवाल ने बताया कि 26 जनवरी की परेड के दौरान हर एंक्लोजर में तापमान मापने वाले थर्मामीटर, ग्लब, मास्क, सैनिटाइजर और मेडिकल टीम तैनात की जाएंगी।

मेडिकल टीम को लगता है कि किसी दर्शन को मेडिकल सहायता की जरूरत है तो टीम तुरंत उसकी सहायता करेगी और तुरंत उपचार उपलब्ध कराएगी। 

टैक्सी व ऑटो नहीं चलेंगे-
सुबह सात बजे से लेकर परेड/झांकी खत्म होने तक ऑटो व टैक्सी को कई मार्गों पर जाने की अनुमति नहीं होगी। ये मार्ग हैं- मदर टेरेसा क्रेसेंट, बाबा खड़क सिंह मार्ग, अशोक रोड से पटेल चौक गोलचक्कर तक, संसद मार्ग- टॉलस्टॉलय मार्ग से केजी मार्ग तक, केजी मार्ग से फिरोजशाह रोड तक, फिरोजशाह रोड पर मंडी हाउस से भगवानदास रोड तक, मथुरा रोड, एसबी भारती मार्ग, हुमांयू रोड, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, कमल अटातुर्क मार्ग, कौटिल्या मार्ग और सरदार पटेल मार्ग। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed