फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News Registration for admission in technical universities starts from Monday

Delhi: तकनीकी विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए आज से पंजीकरण शुरू, 25 सितंबर तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Mon, 05 Sep 2022 08:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 05 Sep 2022 08:35 AM IST
सार

दाखिले के लिए छात्रों को ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग (जैक) दिल्ली के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 सितंबर है। 

विज्ञापन
Delhi News Registration for admission in technical universities starts from Monday
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली के तकनीकी विश्वविद्यालयों में दाखिले की दौड़ सोमवार से शुरू हो जाएगी। इस बार बीते वर्ष के मुकाबले 177 अतिरिक्त सीटों पर दाखिला मिलेगा। कुल 6,549 सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया चलेगी। इसे लेकर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसयूटी) ने सभी तैयारी कर ली है। दाखिले के लिए छात्रों को ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग (जैक) दिल्ली के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 सितंबर है। 

विज्ञापन


इस बार जैक दिल्ली की जिम्मेदारी एनएसयूटी को दी गई है। एनएसयूटी के एक वरिष्ठ प्रोफेसर के मुताबिक, जैक दिल्ली में इस बार 6,549 सीटों पर दाखिला हो रहा है। क्योंकि, इस साल दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) व एनएसयूटी की ओर से सीटों की संख्या बढ़ाई गई है, जबकि बीते वर्ष 6,372 सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया चली थी। इससे पहले एक सितंबर से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन जेईई मेंस के आर्किटेक्चर का परिणाम जारी न होने की वजह से काउंसलिंग की तारीख को और बढ़ा दिया गया था। 
विज्ञापन


सबसे अधिक सीटें डीटीयू और एनएसयूटी में
जैक दिल्ली के तहत इस बार सबसे अधिक 2,515 सीटें डीटीयू में हैं। वहीं, एनएसयूटी में 2,251 सीटों पर दाखिले का अवसर है। अच्छी बात यह है कि इस सत्र से छात्राओं को भी 10 फीसदी अतिरिक्त सीटों पर दाखिले का अवसर मिल रहा है। ऐसे में अब पहले के मुकाबले अधिक छात्राएं दाखिला ले सकेंगी। इसके अलावा इंदिरा गांधी महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयूडब्ल्यू) में 892 व इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) में 490 सीटें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण फीस 1,500 रुपये 
दाखिले के पंजीकरण के लिए छात्रों को 1,500 रुपये का भुगतान करना है। इसके बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रक्रिया के तहत छात्रों को विकल्प भरने का मौका दिया जाएगा। यदि छात्रों को सीट आवंटित हो जाती है तो सीट लॉक करना होगा। यदि छात्र ने सीट को लॉक नहीं किया है तो दाखिला लेने में परेशानी हो सकती है।  

माह के तीसरे हफ्ते में सीट आवंटन संभव
अधिकारी के मुताबिक, प्रशासन की कोशिश है कि सितंबर के तीसरे सप्ताह में सीट आवंटन कर दिया जाए। क्योंकि, पहले ही एक सप्ताह दाखिला प्रक्रिया में देरी हो गई है। ऐसे में दाखिला प्रक्रिया में छात्रों का अधिक समय न जाए, इसको देखते हुए एनएसयूटी विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही सीट आवंटन करेगा। इसके लिए छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। जिन बच्चों को सीट आवंटित हो जाएगी, उन्हें सीट पक्की करने के लिए एक लाख रुपये से अधिक का भुगतान करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed