फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News :rally Today in barnala to unite farmers and laborers

आज बरनाला में होगी किसानों-मजदूरों को एकजुट करने की कोशिश

Sun, 21 Feb 2021 03:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 21 Feb 2021 03:42 AM IST
विज्ञापन
Delhi News :rally Today in barnala to unite farmers and laborers
demo pic... - फोटो : PTI

आंदोलन को लंबे समय तक चलाने के लिए किसान लगातार प्रयास कर रहे हैं। पंजाब के किसानों को एकजुट करने और उन्हें दोबारा दिल्ली लाने के लिए पंजाब के बरनाला दाना मंडी में महारैली का आयोजन किया जा रहा है। रविवार सुबह 11 बजे आयोजित होने वाली रैली में शामिल होने के लिए लंबे समय से दिल्ली में डटे कई बड़े किसान नेता शनिवार को ही बरनाला रवाना हो गए।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां और पंजाब खेत मजदूर यूनियन की ओर से 21 फरवरी को बरनाला की दाना मंडी में महारैली होनी है। इसका नाम मजदूर किसान एकता महारैली रखा गया है। 
विज्ञापन


किसानों का दावा है कि महारैली में दो लाख से अधिक लोगों के जुटने की संभावना है। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने कहा कि रैली में केंद्र सरकार की पोल खोली जाएगी। किसानों और मजदूरों को बताया जाएगा कि उनके खिलाफ सरकार किस तरह साजिश रच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब खेत मजदूर यूनियन के सचिव लछमन सिंह सेवेवाला ने बताया कि महारैली को संयुक्त किसान मोर्चा के नेता संबोधित करेंगे। इसमें किसानों और मजदूरों की एकजुटता महत्वपूर्ण होगी। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली बार्डर पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन अकेला किसानों का नहीं है, बल्कि यह देश के हर उस वर्ग का है जो अन्नदाता की कद्र करता है। जब तक कृषि कानून वापस नहीं होते हैं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 


किसानों को विश्वास है कि भारतीय किसान यूनियन उगराहां और संयुक्त किसान मोर्चा का यह सामूहिक प्रयास रंग लाएगा। दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन फिर से बड़ा स्वरूप धारण करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed