फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News :Raja injured in a road accident and died during treatment

दुखद : राजा की जानी थी बरात, लेकिन निकली अर्थी

Thu, 02 Dec 2021 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 Dec 2021 06:44 AM IST
सार

जौहरीपुर में हुए सड़क हादसे में घायल संगीत उर्फ राजा की इलाज के दौरान हो गई मौत, बुधवार को थी तेहरवीं।

विज्ञापन
Delhi News :Raja injured in a road accident and died during treatment
raja.... - फोटो : amar ujala

विस्तार

पिछले तीन सालों से बीमार माता-पिता अपने इकलौते बेटे की शादी की तैयारी में जुटे थे। माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं था, बेटे की सगाई का दिन आ पहुंचा। लेकिन पता नहीं परिवार को किसकी नजर लगी। सगाई वाले दिन 25 वर्षीय संगीत उर्फ राजा सड़क हादसे का शिकार हो गया। 

विज्ञापन


उसके सिर में गंभीर चोट लगी और जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 20 नवंबर को बेटे की शादी होना थीं, लेकिन राजा वेंटिलेटर पर जिंदगी के लिए जंग लड़ रहा था। आखिर 24 नवंबर को वह जिंदगी की जंग हार गया और बीमार माता-पिता का सपना चकनाचूर हो गया। बुधवार को बेटे की तेहरवीं पर माता-पिता फफक-फफककर रोने लगे। हादसा उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जौहरीपुर इलाके में हुई थी। तेज रफ्तार होने के कारण राजा की बाइक फिसल गई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संगीत उर्फ राजा परिवार के साथ प्रधानवाली गली, जौहरीपुर में रहता था। इसके परिवार में पिता राजेंद्र सिंह, मां सुदेश देवी व दो शादीशुदा बहन सरिता और पूजा हैं। राजेंद्र सिंह हार्ट पेशेंट हैं, मां भी बीमार हैं। घर में अकेला कमाने वाला राजा ही था। वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। करीब तीन साल पहले परिवार ने राजा का रिश्ता राजस्थान में किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड के कारण लगातार राजा की शादी टलती रही। अब काफी मशक्कत के बाद 20 नवंबर को राजा की शादी और 12 नवंबर को सगाई तय की गई थी। 12 नवंबर को राजा की मां ने उसे मार्केट से कुछ सामान लेने के लिए भेजा। इस दौरान वह बाइक फिसलने के कारण हादसे का शिकार हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी सर्जरी हुई। 


लगातार राजा रिकवरी कर रहा था, लेकिन 24 नवंबर को अचानक उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। राजा की मौत के बाद से लगातार परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। बुधवार को तेहरवीं कार्यक्रम के दौरान परिजनों की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed