फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news : political parties oppose delhi governments excise policy  

घर पर जाम छलकने से पहले ही गिरे राजनीतिक ओले, नई आबकारी नीति पर गरमाई सियासत

Wed, 02 Jun 2021 04:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Jun 2021 04:00 AM IST
सार

  • भाजपा ने कहा, ऑक्सीजन और दवाइयां घर तक पहुंचाने में विफल सरकार अब शराब पहुंचाएगी
  • कांग्रेस बोली, दिल्ली को बनाया जा रहा है नशे की राजधानी, यह बदलाव आपदा में अवसर
  • आप का पक्ष, नई नहीं है यह नीति, इसमें किया गया है महज संशोधन

विज्ञापन
Delhi news : political parties oppose delhi governments excise policy  
demo pic...

विस्तार

शराब की होम डिलीवरी पर राजधानी में राजनीति गरमा गई है। दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति की विपक्ष ने कड़ी आलोचना की है। कहा कि लोगों को घरों में उपचार, दवाइयां, ऑक्सीजन और डॉक्टरी सहायता नहीं मिल रही है, लेकिन सरकार घरों तक शराब पहुंचा रही है। भाजपा ने शराब की होम डिलीवरी करने के फैसले को भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया तो कांग्रेस ने कहा कि कोरोना की दवाई पहुंचाने की जगह केजरीवाल अब हर घर शराब पहुंचाएंगे। दिल्ली को नशे की राजधानी बना रहे हैं। विपक्ष के हमले पर बैकफुट पर आई आम आदमी पार्टी की सरकार ने कहा है कि एल-13 नीति कोई नई नहीं है। इसमें महज संशोधन किया गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य और चिकित्सा व्यवस्था करते बेहतर : भाजपा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि कोरोना काल में जब सरकार को लोगों के स्वास्थ्य और चिकित्सा व्यवस्था बेहतर करने का काम करना चाहिए था, तब केजरीवाल सरकार शराब माफिया के साथ मिलकर इसकी होम डिलीवरी करने की नीति बना रही थी। बेहतर होता है कि मुख्यमंत्री लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और चिकित्सा की सेवाएं शुरू कराने का काम करते। महामारी के दौरान कालाबाजारी, ऑक्सीजन और दवाइयों के घोटाले को रोकने के लिए केजरीवाल ने कोई खास कदम नहीं उठाया, लेकिन शराब को घर-घर पहुंचाने का काम तुरंत करके दिखाया है। दूसरे राज्यों में नशा मुक्ति की बात करने वाले केजरीवाल दिल्ली में शराब बांट रहे हैं।
विज्ञापन


कोरोना की दवाई के बजाय केजरीवाल भिजवाएंगे शराब : कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा है कि कोरोना की दवाई पहुंचाने की जगह केजरीवाल अब हर घर शराब पहुंचाएंगे। दिल्ली को नशे की राजधानी बना दिया है। नई एक्साइज  पॉलिसी में बदलाव आपदा में अवसर की तरह है। मुख्यमंत्री ने अब कोरोना संक्रमण को दवा से नहीं शराब से हराने का फैसला लिया है। कोरोना एप में अस्पतालों में बेड दिलाने में नाकाम रही और वहीं कोविन एप द्वारा टीका भी दिलाने में फेल रही है, लेकिन अब एप के माध्यम से घर-घर शराब परोसी जाऐगी। दुनिया के विशेषज्ञ कोविड की तीसरी लहर को लेकर चिंतित हैं। मुख्यमंत्री दिल्ली में ऑनलाइन तथा मोबाइल एप के जरिए घर-घर शराब पहुंचवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूरी दिल्ली को भुगतना पड़ेगा खामियाजा : भारद्वाज
कांग्रेस के पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने कहा कि कोविड काल में संक्रमण नियंत्रण पर पूरी तरह विफल साबित सरकार अब युवाओं को शराब परोसने की नीति तैयार की है। पूरी दिल्ली को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली सरकार की मोहल्ला क्लीनिक पर भी हमला बोला। कहा कि वायदा था 1000 से अधिक क्लीनिक खोलने का, परंतु इससे आधे भी नही खुले। कोरोना काल में अधिकतर मोहल्ला क्लीनिक बंद रहा, कूड़ा कचरा, जानवरों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया था। कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन राहुल शर्मा की टीम ने इन क्लीनिकों की सच्चाई को उजागर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed