फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Police will ask prisoners to surrender by Gandhigiri

कैदी और कानून : कोरोना के कारण छूटे बंदियों का गांधीगीरी से समर्पण कराएगी दिल्ली पुलिस 

Wed, 24 Mar 2021 04:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली 
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Mar 2021 04:14 AM IST
सार

  • जमानत और पैरोल पर छूटे तीन हजार से अधिक बंदियों ने नहीं किया सरेंडर
  • पुलिस के आग्रह पर समर्पण करने वालों के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाई

विज्ञापन
Delhi News : Police will ask prisoners to surrender by Gandhigiri
Tihar Jail - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में जमानत पर छोड़े गए बंदियों और पैरोल पर गए कैदियों में से ज्यादातर ने जेल में आत्मसमर्पण नहीं किया है। दिल्ली पुलिस अब गांधीगीरी के माध्यम से इन्हें सरेंडर कराएगी। उनका पता लगाकर कहा जाएगा कि वह सरेंडर कर दें। उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी। हालांकि, जो बंदी या कैदी आपराधिक वारदात में लिप्त पाए जाएंगे उनके खिलाफ कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। पैरोल पर छोड़े गए कैदियों में बड़ी संख्या में काफी आपराधिक घटनाओं में लिप्त बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोरोना को देखते हुए पिछले वर्ष करीब सात हजार बंदियों और कैदियों को जमानत व पैरोल पर छोड़ा गया था। उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया था। जमानत व पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद कुछ ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है, जबकि तीन हजार से ज्यादा बंदी और कैदी अभी बाहर हैं।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने पुलिस को आदेश दिए हैं कि वह इन बंदियों और कैदियों से संपर्क कर सरेंडर कराए। अब पुलिस इन सभी का पता लगाएगी कि वे कहां हैं। इसके बाद उनसे सरेंडर के लिए आग्रह करेगी। दक्षिण-पश्चिमी जिले में ऐसे करीब 160 कैदी हैं जिन्होंने अभी तक सरेंडर नहीं किया है। पुलिस ने इसे अभियान के तौर पर शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि जमानत और पैरोल पर छोड़े गए लोगों से सरेंडर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमानत पर छूटे कैदी बने सिर दर्द
अधिकारियों का कहना है कि कोरोना काल में जमानत पर बाहर आए काफी कैदी दिल्ली पुलिस के सिरदर्द बन गए हैं। इनमें कई गंभीर आपराधिक वारदात में लिप्त पाए गए हैं। ऐसे कैदियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


महिलाओं की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने के आदेश
पुलिस आयुक्त ने आदेश दिए हैं कि महिलाओं की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। कापसहेड़ा थानाध्यक्ष अनिल मलिक द्वारा लापरवाही बरतने के बाद पुलिस आयुक्त ने ये आदेश दिए हैं। थानाध्यक्ष ने 14 वर्ष की लड़की के गायब होने की रिपोर्ट लिखने में काफी देरी कर दी थी। वह वेश्यावृत्ति कराने वाले गिरोह के चुंगल में फंस गई थी। अनिल मलिक को थानाध्यक्ष पद से हटाकर लाइन में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed