फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : People of a community angry over love marriage

दिल्ली : प्रेम विवाह से नाराज लोगों ने किया बवाल, पांच गिरफ्तार, इलाके में तनाव

Mon, 22 Mar 2021 01:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Mar 2021 01:18 AM IST
सार

  • घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन
Delhi News : People of a community angry over love marriage
demo pic... - फोटो : Twitter

विस्तार

सराय काले खां इलाके में प्रेम विवाह से नाराज एक समुदाय विशेष के लोगों ने शनिवार रात जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने दूसरे समुदाय के युवक के घर के अलावा आसपास के कई घरों पर हमला बोल दिया। तलवार, लाठी-डंडों से लैस लोगों ने आधा घंटा तक बवाल काटा। गाड़ियों व घरों में तोड़फोड़ के अलावा जो भी चीज सामने आई तहस नहस  कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इलाके में भारी तनाव बना हुआ है। 

विज्ञापन


एहतियात के तौर पर अर्धसैनिक बल तैनात कर दिया है। बताया जा रहा है कि युवक के परिजनों ने डर के मारे घर छोड़ दिया है। पुलिस ने दंगा फैलाने, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर 12 आरोपियों को नामजद किया है। इनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरमान, शाहरुख, हसन अली, राजा व एक अन्य है। सुमित नाम के युवक का दूसरे समुदाय की खुशी अहमद के साथ चार वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 17 मार्च को दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली। युवती के परिजनों की शिकायत पर सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने 18 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच शनिवार को युवक-युवती थाने पहुंचे और बयान दिया कि उन्होंने शादी कर ली है। पुलिस ने दोनों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। पुलिस ने युवती के परिजनों को इस संबंध में जानकारी दे दी थी। वे मान गए, लेकिन युवती का भाई फरमान शादी को मानने को तैयार नहीं हुआ। उसने15 -20 युवकों के साथ रात करीब 11 बजे सुमित के घर पर हमला बोल दिया। पीड़ित परिवार के लोग गाजियाबाद में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के पास चले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed