फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›    Delhi News : Olympian Sushil Kumar was helping to establish illegal businesses of Kala Jathedi

 सागर हत्याकांड : काला जठेड़ी के अवैध धंधों को जमाने में मदद कर रहा था ओलंपियन सुशील कुमार

Fri, 28 May 2021 04:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 May 2021 04:20 AM IST
सार

  • शराब कारोबार को स्थापित करने में कर रहा था मदद 
  • सुशील की सभी गैंगस्टर से सांठगांठ सामने आई
  • दिल्ली पुलिस की एक यूनिट के पास है बातचीत की रिकार्डिंग
  • काला जठेड़ी व सुशील के बीच हुआ समझौता 
  • दिल्ली पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए 

विज्ञापन
 Delhi News : Olympian Sushil Kumar was helping to establish illegal businesses of Kala Jathedi
वारदात की सीसीटीवी फुटेज... - फोटो : अमर उजाला...

विस्तार

ओलंपियन सुशील कुमार की दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा व यूपी के एक या दो गैंगस्टर से नहीं, बल्कि सभी गैंगस्टर से सांठगांठ है। उसके सभी गैंगस्टर से अच्छे संबंध हैं। वह सबसे ज्यादा गैंगस्टर काला जठेडी व नवीन बाली के नजदीक रहा है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ आधिकारिक सूत्र ने खुलासा किया है कि सुशील काला जठेड़ी के शराब के कारोबार को स्थापित करने में मदद कर रहा था।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की एक यूनिट के अफसर ने दावा किया है कि उनके पास दोनों की बातचीत की रिकार्डिंग है। दूसरी तरफ अपनी फरारी के दौरान सुशील ने काला जठेड़ी से समझौता कर लिया है। कुछ गैंगस्टर की मदद से सुशील का काला जठेड़ी ने समझौता हुआ है।  
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जेल में बंद नवीन बाली सुशील के काफी नजदीक रहा है। नवीन नीरज बवानिया के काफी नजदीक है। काला असौदा से सुशील के संबंध सामने आ चुके हैं। छत्रसाल स्टेडियम में जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या में काला असौदा गिरोह के सदस्यों ने साथ दिया था। रोहिणी पुलिस ने बुधवार को असौदा गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


काला असौदा के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद इस गिरोह को नीरज बवानिया ही चला रहा है। काला जठेड़ी, लारेंस विश्राई समेत करीब छह गिरोह ने इस समय आपस में गठजोड़ किया हुआ है। काला जठेडी की वजह से सुशील की इन गिरोह में अच्छी पहचान थी। 

बताया जा रहा है कि इस समय काला जठेड़ी शराब के कारोबार में अपना हाथ अजमा रहा है। सुशील उसकी इस कारोबार को स्थापित करने में मदद कर रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुशील जठेडी को ऐसे आदमियों के नाम बता रहा था जो उसके शराब के कारोबार को स्थापित करवा सके। नजफगढ़ के कुछ गैंगस्टर से सुशील की अच्छी-जान पहचान है। सभी गैंगस्टर दिल्ली पुलिस की टॉप-10 लिस्ट में शुमार हैं। 

सुशील का काला जठेड़ी से हुआ समझौता-
सुशील व उसके साथियों ने छत्रसाल स्टेडियम में काला जठेड़ी के गुर्गे सोनू महाल को भी पीटा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार वारदात के बाद सुशील ने काला जठेड़ी से संपर्क किया था। सुशील ने उससे कहा कि उससे गलती हो गई है। ऐसे में काला जठेड़ी ने कहा था कि तूने ये ठीक नहीं किया। ऐसे में सुशील को अपनी जान की चिंता सताने लगाने की थी। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने दावा किया है कि सुशील व काला जठेड़ी के बीच समझौता हो गया है। बताया जा रहा है कि फरारी के दौरान सुशील ने काला जठेड़ी से संपर्क किया है। ऐसे में पुलिस के सामने ये समस्या खड़ी हो गई है कि सोनू महाल सुशील के खिलाफ बयान देगा या नहीं। 

पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों ने बताया कि सुशील के खिलाफ लोगों व गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं। बुधवार शाम तक करीब 20 लोगों ने अपने बयान दर्ज करा दिए थे। अपराध शाखा उन लोगों की तलाश कर रही है जिन्होंने फरारी के दौरान सुशील को शरण दी थी। इन लोगों को पकडने के लिए अपराध शाखा की कई टीमें दबिश दे रही हैं।

अदालत ने सुशील के चार सहयोगियों को पुलिस रिमांड में भेजा

अदालत ने सागर पहलवान हत्या मामले में आरोपी सुशील कुमार के चार सहयोगियों को पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को चार दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया। गिरफ्तार किए आरोपियों के नाम भूपेंदर, मोहित, गुलाब और मनजीत हैं। ये सभी हरियाणा के रहने वाले हैं और काला असौदा और नीरज बवाना गैंग के सक्रिय बदमाश हैं। इन आरोपियों को गुप्ता सूचना पर दिल्ली के कंझावला इलाके से 25 मई की रात गिरफ्तार किया गया। 

रोहिणी जिला अदालत की महानगर दंडाधिकारी रिचा शर्मा ने आरोपियों को चार दिन के रिमांड में भेजते हुए उन्हें 30 मई को पेश करने का निर्देश दिया है। ये चारों कथित रूप से सुशील के सहयोगी हैं और छत्रसाल स्टेडियम में हुए झगड़े व मारपीट में शामिल थे। इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। पेश मामले में सुशील कुमार व अजय कुमार छह दिन के पुलिस रिमांड में हैं। उन्हें पूछताछ के बाद पुलिस 29 मई को अदालत में पेश करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed