{"_id":"62995a14e751211507090abc","slug":"delhi-news-misconduct-with-blind-girl-on-the-pretext-of-getting-her-crossed-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi news: सड़क पार करवाने के बहाने नेत्रहीन युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi news: सड़क पार करवाने के बहाने नेत्रहीन युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 03 Jun 2022 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 03 Jun 2022 06:17 AM IST
सार
पुलिस ने तकनीकी मदद से आरोपी को किया गिरफ्तार। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा युवती की हर संभव मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
डाबड़ी इलाके में एक नेत्रहीन युवती से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बस में यात्रा करने के दौरान पीड़ित गलत बस स्टॉप पर उतर गई। एक युवक ने सड़क पार करवाने के बहाने उसे सुनसान जगह पर ले गया और धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने किसी तरह पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया और तकनीकी जांच की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान चाणक्य प्लेस पार्ट- वन निवासी चेतन खन्ना (24) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक घटना 25 मई की है। युवती गलत बस स्टॉप पर उतर गई थी। वहां मौजूद एक युवक ने उसे बताया कि बस दूसरी तरफ से मिलेगी और वह उसे सड़क पार करवाने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी पीड़िता से मुलाकात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। स्वाति मालीवाल ने कहा कि पशुवत मानसिकता की कोई सीमा नहीं है। वह लड़की की हर संभव मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन