फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›    Delhi News : Lookout notice against 20 more farmers in connection of violence

20 और किसानों के खिलाफ लुकआउट नोटिस, 15 नई एफआईआर, पुलिस को विदेश भागने की आशंका

Wed, 03 Mar 2021 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 03 Mar 2021 05:49 AM IST
सार

  • पुलिस को आशंका है कि कार्रवाई से बचने के लिए भाग सकते हैं विदेश
  • राकेश टिकैत और पन्नू समेत कई नेताओं को पूछताछ में शामिल होने के लिए दूसरा नोटिस

विज्ञापन
 Delhi News : Lookout notice against 20 more farmers in connection of violence
rakesh tikait - फोटो : amar ujala

विस्तार

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली हिंसा मामले में 20 और किसानों के खिलाफ लुकआउट नोटिस (एलओसी) जारी किए गए हैं। इनमें ज्यादातर किसान नेता हैं। इससे पहले 40 किसानों के खिलाफ यह नोटिस जारी किया जा चुका है।

विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि ये लोग पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए विदेश भाग सकते हैं। एयरपोर्ट पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) ने बताया कि दिल्ली पुलिस की पूछताछ में शामिल होने के लिए किसान नेताओं को दूसरा नोटिस भेजा गया है। अभी ज्यादातर नेता पूछताछ में शामिल नहीं हुए हैं। इनमें भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व सतनाम सिंह पन्नू आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिंसा को लेकर 15 नई एफआईआर दर्ज की गई हैं। अब कुल एफआईआर की संख्या 59 हो गई है। इनमें से 14 की जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा कर रही है। इनमें एफआईआर में कुल 158 आरोपी व किसानों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से 130 अभी जेल में हैं और बाकी को जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हिंसा से संबंधित फोटो, वीडियो और ऑडियो देने के लिए आम लोगों से अपील की गई थी। लोगों ने 3000 फोटो, 2001 वीडियो और 73 ऑडियो भेजे हैं। ई-मेल और व्हाट्सएप के जरिए 1810 फोटो व वीडियो भेजे गए हैं। इनसे आरोपियों के चेहरे को विकसित किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द पहचान हो सके। पुलिस ने लालकिले से करीब 10 हजार लोगों का डंप डाटा उठाया है। इन नंबरों से पता चला है कि सिंघु, गाजीपुर और टीकरी बॉर्डर से किसान पहुंचे थे।


पहले से तय था लालकिले पर झंडा फहराना
पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आ चुका है कि लालकिले पर झंडा फहराने की घटना को साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। किसानों ने ये पहले से ही तय कर लिया था उन्हें लालकिले पर जाना है और वहां फतेह दिवस मनाने के लिए झंडा फहराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed