फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Kidney transplant started in AIIMS

दस महीने बाद एम्स में किडनी प्रत्यारोपण शुरू, अपनाई गई खास मानक संचालन प्रक्रिया

Sun, 24 Jan 2021 04:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Jan 2021 04:59 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: Kidney transplant started in AIIMS
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल

राजधानी में कोरोना संक्रमण से हालात लगातार बेहतर होता जा रहे हैं। कई सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं शुरू हो गई है। अब एम्स में भी किडनी  प्रत्यारोपण की सुविधा फिर से शुरू कर दी गई है। इससे अब कई मरीजों को लाभ मिलेगा। हर सप्ताह दो मरीजों का प्रत्यारोपण किया जाएगा। कोरोना के कारण बीते 10 माह से यह सुविधा बंद पड़ी थी।  

विज्ञापन


एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने बताया कि अस्पताल में किडनी प्रत्यारोपण को सुविधा दोबारा शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों में कमी आ गई है। दिल्ली में कोरोना कमजोर हो रहा है। वर्तमान हालातों को देखते हुए किडनी प्रत्यारोपण शुरू करने का फैसला किया गया है। 
विज्ञापन


गुलेरिया ने कहा कि किडनी प्रत्यारोपण के लिए अस्पताल में खास मानक संचालन प्रक्रिया अपनाई गई है। सभी रोगियों की सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है। प्रत्यारोपण करने वाली टीम को सुरक्षा के पूरे उपकरण दिए जाते हैं। डायलिसिस रूम या आईसीयू में किसी को भी बिना पीपीई अंदर जाने की इजाजत नहीं होती। उन्होंने कहा कि मार्च में संक्रमण की शुरुआत के बाद से ही अस्पताल में अंग प्रत्यारोपण नहीं हो रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूटीन सर्जरी भी शुरू हुई
डॉक्टर गुलेरिया ने कहा कि अस्पताल में रूटीन सर्जरी भी शुरू हो चुकी है। कई विभागों में मरीजों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही ओपीडी सेवाएं भी पहली की तरह नियमित हो जाएंगी। पहले के मुकाबले अधिक मरीजों को ओपीडी में परामर्श मिलेगा। 


कैंसर सर्जरी भी शुरू की गई
एम्स में ट्रामा सेंटर को कोविड अस्पताल बनाया गया था। इसके बाद ट्रामा के मरीजों के लिए मुख्य परिसर में ट्रामा सेंटर शुरू किया गया था। डॉक्टर गुलेरिया ने कहा कि ट्रामा सेंटर भी पुरानी जगह स्थानन्तरित कर दिया जाएगा। एम्स के झज्जर स्थित कैंसर संस्थान में भी अब कैंसर के मरीजों की सर्जरी शुरू हो गयी हैं। अभी तक यहां कोरोना के मरीजों का इलाज किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed