{"_id":"602da3be8ebc3ee8f976166f","slug":"delhi-news-khalistani-terrorists-plnned-to-kill-farmer-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालिस्तानी आतंकियों ने रची किसान नेता की हत्या की साजिश, बेल्जियम और ब्रिटेन में बैठे हैं षड्यंत्रकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालिस्तानी आतंकियों ने रची किसान नेता की हत्या की साजिश, बेल्जियम और ब्रिटेन में बैठे हैं षड्यंत्रकारी
Thu, 18 Feb 2021 04:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 18 Feb 2021 04:46 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) ने दिल्ली की सीमा पर आंदोलन कर रहे किसान नेता की हत्या की साजिश रची थी। केंद्रीय खुफिया एजेंसियां रॉ और इंटेलीजेंस ब्यूरो लगातार केसीएफ की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। बीते दिनों उन्होंने एक रिपोर्ट तैयार की, जिसमें किसान नेता की हत्या की साजिश रचने का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, बेल्जियम और ब्रिटेन में बैठकर केसीएफ के नेता इस साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, केसीएफ पंजाब के नेता को मारकर हिसाब चुकता करना चाहता है। यह नेता पूर्व में पंजाब से केसीएफ कैडर के खात्मे में शामिल रहा है। केसीएफ भारत में कई हत्याओं में शामिल रहा है और इसके सदस्यों ने कनाडा, ब्रिटेन, पाकिस्तान और बेल्जियम में ठिकाना बनाया हुआ है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, किसान नेता की हत्या को लेकर हमें विश्वसनीय इनपुट मिले हैं।
विज्ञापन
बेल्जियम और ब्रिटेन के तीन केसीएफ आतंकी दिल्ली सीमा पर आंदोलन में शामिल नेता की हत्या को अंजाम देना चाहते हैं। दरअसल, केसीएफ का मानना है कि आंदोलन के इस मोड़ पर किसान नेता की हत्या से भारत में हिंसा भड़क उठेगी और इसका आरोप सरकारी एजेंसियों या राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगेगा। खालिस्तानी अलगाववादी किसान आंदोलन के जरिये फिर से अपनी जडे़ं जमाने की कोशिशों में हैं। इसके अलावा केंद्रीय एजेंसियों ने पाकिस्तान से चलने वाले 400 से ज्यादा ट्विटर हैंडल का भी पता लगाया है, जो किसान आंदोलन को भड़काने के लिए सक्रिय थे।
विज्ञापन
जानलेवा हमला, गिरफ्तार
सिंघु बॉर्डर पर मंगलवार रात एक प्रदर्शनकारी ने समयपुर बादली पुलिस स्टेशन के एसएचओ पर जानलेवा हमला किया। आरोपी हरप्रीत सिंह को रात को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, रात करीब आठ बजे हरप्रीत ने पुलिसकर्मी से कार छीनने का प्रयास किया और तलवार से पुलिसकर्मियों को धमकाया। वह कार लेकर मुकरबा चौक भागा, जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। एसएचओ आशीष दुबे ने जब उसे दबोचने की कोशिश की तो उसने तलवार से उन पर हमला कर दिया। हमले में एसएचओ को चोटें आई हैं।
लाल किला हिंसा: तलवार लहराने वाला गिरफ्तार
गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के दौरान लाल किले पर तलवार लहराने वाले मनिंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल सेल के उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया, मनिंदर को एक वीडियो में लाल किले पर दो तलवारें लहराते हुए देखा गया था। उसका मकसद तलवारों, खंडों, लोहे की छड़ों, कुल्हाड़ियों, डंडों आदि से पुलिसकर्मियों पर हमला करने और लाल किले को क्षतिग्रस्त करने के लिए लोगों को भड़काना या उकसाना था। वह दिल्ली के स्वरूप नगर में रहता है और एसी मैकेनिक का काम करता है।
टूलकिट केस : निकिता जैकब को गिरफ्तारी से राहत
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को टूलकिट मामले में संदिग्ध वकील निकित जैकब को गिरफ्तारी से फौरी राहत देते हुए ट्रांजिट अग्रिम जमानत दे दी। जस्टिस पीडी नाइक ने तीन सप्ताह में निकिता को दिल्ली की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अपील करने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि निकिता मुंबई की निवासी है और दिल्ली में एफआईआर दर्ज हुई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि उसे कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। उसे दूसरे राज्य की अदालत पाने के लिए व्यवस्था करनी होगी। लिहाजा कोर्ट का मानना है कि उसे अस्थायी अवधि के लिए सुरक्षा दी जा सकती है। इससे पहले, मामले में अन्य संदिग्ध बीड के इंजीनियर शांतनु मुलुक को भी कोर्ट ने दस दिन की ट्रांजिट अग्रिम जमानत दी थी।
कानूनों के विरोध में चार घंटे रेल रोकेंगे किसान
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे से शाम बजे तक रोक रोकने की तैयारी की है।ं रेलवे ने भी स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए हैं। इसके लिए किसानों ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत देशभर में आरपीएसएफ की 20 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की हैं।