फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news :  If not satisfied with the evaluation, the board will give an opportunity to sit in the examination, provided ...

दिल्ली : मूल्यांकन से संतुष्ट न होने पर परीक्षा में बैठने का अवसर देगा सीबीएसई बोर्ड, बशर्ते...

Wed, 02 Jun 2021 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Jun 2021 01:14 AM IST
सार

  • बारहवीं की परीक्षाएं रद, मूल्यांकन क्राइटेरिया जल्द किया जाएगा जारी

विज्ञापन
Delhi news :  If not satisfied with the evaluation, the board will give an opportunity to sit in the examination, provided ...
demo pic... - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कोरोना से उपजी स्थिति को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) की बारहवीं की परीक्षाएं रद कर दी गई हैं। सीबीएसई ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। अब जल्द ही बिना परीक्षा के बच्चों का मूल्यांकन कैसे होगा, इसको लेकर मूल्यांकन क्राइटेरिया जारी किया जाएगा। मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं होने पर बोर्ड कोरोना महामारी की स्थिति सुधरने पर बोर्ड परीक्षा में बैठने का अवसर प्रदान करेगा। इससे पहले अप्रैल में दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं भी रद कर दी गई थी। 

विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केपरीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज की ओर से मंगलवार को एक नोटिफिकेशन जारी किया गया। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि बारहवीं की जो परीक्षाएं अप्रैल में स्थगित की गई थी, उन्हें अब रद किया जा रहा है।
विज्ञापन


बोर्ड का कहना है कि कक्षा 12 वीं का मूल्यांकन समयबद्ध तरीके से अच्छी तरह से परिभाषित वस्तुनिष्ठ मानदंडों के अनुसार किया जाएगा। इन्हें जल्द ही जारी किया जाएगा। बोर्ड ने फैसला किया है कि यदि कोई भी छात्र जो मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं है, उन्हें स्थिति अनुकूल होने पर परीक्षा में बैठने का विकल्प सीबीएसई  द्वारा प्रदान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बोर्ड ने अप्रैल में दसवीं की परीक्षा भी रद कर दी थी। दसवीं के बच्चों का मूल्यांकन सीबीएसई की ओर से जारी मूल्यांकन फॉर्मूले के आधार पर किया जा रहा है। बोर्ड ने 100 में से 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए जबकि 80 अंक मिड टर्म, प्री बोर्ड और यूनिट टेस्ट के आधार पर दिए जाएंगे। यूनिट टेस्ट के लिए 10 अंक, मिड टर्म केलिए 30 और प्री बोर्ड के लिए 40 अंक तय किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed