{"_id":"608476ec8ebc3ebd016d547d","slug":"delhi-news-gangaram-hospital-gets-oxygen-at-midnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैन की सांस : आधी रात को गंगाराम अस्पताल को मिली ऑक्सीजन, कुछ समय तक राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैन की सांस : आधी रात को गंगाराम अस्पताल को मिली ऑक्सीजन, कुछ समय तक राहत
Sun, 25 Apr 2021 01:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 25 Apr 2021 01:22 AM IST
सार
- ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा था अस्पताल, देर रात पहुंचा ऑक्सीजन कंटेनर
विज्ञापन
गंगाराम अस्पताल, दिल्ली
- फोटो : Social media
विस्तार
ऑक्सीजन की कमी झेल रहे सर गंगाराम अस्पताल में रात 12 बजे के बाद ऑक्सीजन पहुंची। इससे अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली। अस्पताल ने रात 10.30 बजे बयान जारी किया था कि उनके यहां 520 कोरोना मरीज हैं, जिनमें से 30 मरीज उच्च प्रेशर वाली ऑक्सीजन पर और 130 आईसीयू में भर्ती हैं। रात एक बजे तक के लिए ही उनके पास ऑक्सीजन बची हुई है।
विज्ञापन
अस्पताल ने बताया कि वह ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाली एजेंसी के संपर्क में हैं, लेकिन उन्हें तत्काल आपूर्ति की आवश्यकता है। इसके बाद गंगाराम अस्पताल के चेयरमेन डॉ. डीएस राणा ने जानकारी दी कि दिल्ली सरकार से उन्हें फोन पर समय से पहले ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। इसके करीब एक घंटे बाद रात 12.30 बजे अस्पताल में ऑक्सीजन का टैंकर पहुंच गया।
विज्ञापन
इससे पहले दोपहर में अस्पताल प्रशासन ने बयान जारी कर कहा था कि उनके पास सिर्फ 200 क्यूबिक मीटर ही ऑक्सीजन बचा है, जो रात तक खत्म हो जाएगा। उनको रोजाना 11000 क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन की आवश्यकता है, लेकिन खपत के हिसाब से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लगातार ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे अस्पताल ने सरकार से नई मरीजों की भर्ती को कम करने पर भी विचार करने को कहा था।
विज्ञापन
इस बीच राजधानी में ऑक्सीजन संकट के बीच कई अस्पतालों ने नए कोरोना मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है। अस्पतालों ने मजबूरी में यह फैसला किया है लेकिन इससे नए मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी के अस्पतालों में ऑक्सीजन पहुंचाई भी जा रही है, लेकिन अचानक से बढ़ी खपत के कारण आपूर्ति पूरी नहीं पड़ रही है।
शनिवार को जीटीबी, बत्रा, सरोज, जयपुर गोल्डन, मेट्रो और सर गंगाराम आदि अस्पतालों ने मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया। कई छोटे नर्सिंग होम भी नए मरीज भर्ती नहीं कर रहे हैं। इन सभी अस्पतालों में हर दूसरे दिन ऑक्सीजन की कमी हो रही है। आपूर्ति के लिए ये अस्पताल सरकार से लेकर सोशल मीडिया तक गुहार लगा रहे हैं। साथ ही हल्के लक्षण वाले रोगियों से घर जाने की अपील कर रहे हैं।