{"_id":"604025302103fa4b966da82d","slug":"delhi-news-farmers-preparing-for-jam-on-kmp","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएमपी पर नाकेबंदी की तैयारी में जुटे किसान, सिंघु बॉर्डर पहुंचा युवाओं का समूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएमपी पर नाकेबंदी की तैयारी में जुटे किसान, सिंघु बॉर्डर पहुंचा युवाओं का समूह
Thu, 04 Mar 2021 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 04 Mar 2021 05:39 AM IST
विज्ञापन
पंजाब से सिंघु बॉर्डर पहुंचा दल....
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीनों नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने अब लंबी लड़ाई के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सिंघु की तरह टीकरी में भी बड़ा स्टेज और 45 गुना 200 फुट का एक पंडाल भी तैयार किया जा रहा है ताकि आंदोलनकारियों को धूप से बचाया जा सके। बृहस्पतिवार से टीकरी बॉर्डर पर इस दिशा में पहल होगी। दिल्ली की सीमाओं पर गर्मियों से बचाव के लिए पंखे, कूलर भी लगाए जा रहे हैं। उधर, छह मार्च को केएमपी पर नाकेबंदी की भी तैयारियों में प्रदर्शनकारी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर किसानों की लंबी होती लड़ाई को देखते हुए उस लिहाज से ही तैयारी की जा रही है। गर्मियों की शुरुआत होने पर आंदोलनकारी किसानों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े इसके लिए बुनियादी सुविधाएं बेहतर की जा रही हैं।
विज्ञापन
सरहिंद से सिंघु पहुंचा युवाओं का समूह
आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में पंजाब के सरहिंद से रवाना युवाओं का दल बुधवार को सिंघु बॉर्डर पहुंचा। कनाडा निवासी करम बाथ और विकी मान के नेतृत्व में पंजाबी यूनिवर्सिटी की छात्राएं एक मार्च को रिले टॉर्च रन पर निकले। पैदल और साइकिल के साथ रास्ते में भी किसानों के समर्थन में आगे बढ़े युवाओं का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
करम बाथ ने बताया कि देश के किसान दिल्ली की सीमाओं पर अपनी मांगों के समर्थन में डटे हुए हैं। युवा वर्ग भी उनके साथ हैं। इस मार्च के जरिये हमने एकजुटता को बताने की कोशिश की है। किसान देश की रीढ़ है और अगर दुखी हुए तो कैसे तरक्की हो सकती है। इसमें करीब 40 सदस्यों ने हिस्सा लिया। सिंघु बॉर्डर पहुंचने पर सभी का स्वागत किया गया।