फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News :Due to the arrival of lotus flower buyers, some loss of farmers was compensated

नई दिल्ली : कमल के फूल के खरीदार आने से किसानों के नुकसान की कुछ भरपाई हुई

Sat, 06 Nov 2021 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Nov 2021 05:23 AM IST
सार

खेतों में फसल नष्ट होने के बाद उग आए थे कमल के फूल। 

विज्ञापन
Delhi News :Due to the arrival of lotus flower buyers, some loss of farmers was compensated
lotus - फोटो : istock

विस्तार

राजधानी के कई गांवों के किसानों को अघोषित बाढ़ जैसी आपदा में अवसर मिल गया। इन किसानों को मानसून के दौरान खेतों में पानी जमा होने पर फसल नष्ट होने पर नुकसान का सामना करना पड़ा था, लेकिन खेतों में जमा पानी में उगे कमल के फूल दिवाली के दिन खरीदने के लिए दुकानदारों के आने पर उनके नुकसान की कुछ भरपाई हो गई। दिवाली के दिन करीब एक दर्जन गांवों में फूल बेचने वाले दुकानदार किसानों के खेतों में कमल के फूल खरीदने पहुंचे। दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के दौरान लोग कमल के फूल का उपयोग करते है।

विज्ञापन


राजधानी में इस बार मानसून के दौरान रिकार्ड बारिश होने के कारण ग्रामीण इलाके में बाढ़ जैसे हालात हो गए थे और खेतों में इतना पानी जमा हो गया कि किसानों की फसल नष्ट हो गई, वहीं नजफगढ़ के इलाके के समसपुर, उजाला, दरियापुर खुर्द, मलिकपुर, झुलझुली, सारंगपुर, गालिबपुर, रावता, दौराला आदि गांवों में खेतों में फसल नष्ट होने के बाद कमल के फूल उग गए थे। इन गांवों के खेतों में आज भी पानी भरा हुआ है। इस संबंध में अमर उजाला ने विस्तार से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद से ये गांव सुर्खियों में आए हुए है।
विज्ञापन


उधर दिवाली के दिन फूल बेचने वाले दुकानदार इन गांवों के खेतों में कमल खरीदने के लिए पहुंचे। इस तरह किसानों ने अपने खेतों में उगे समस्त कमल के फूल बेच दिए। झुलझुली के किसान दीपक यादव ने बताया कि दुकानदारों ने उनके समक्ष 20 रुपये में कमल का एक फूल खरीदने का प्रस्ताव रखा। उनका यह प्रस्ताव सुनकर किसान खुश हो गए, क्योंकि उन्हें मालूम नहीं था कि उनके खेत में फसल नष्ट होने के बाद उगे कमल के फूलों से कुछ आय हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिकपुर के किसान हरपाल डागर ने बताया कि उन्होंने दो हजार रुपये के फूल बेचे। उनकी तरह अन्य किसानों ने भी दो से तीन हजार रुपये के फूल बेचे है, वहीं दुकानदारों ने बाजार में कमल का एक फूल 50 रुपये में बेचा। दुकानदार महाबीर ने बताया कि वे गत वर्षों के दौरान फूल मंडी से 35 से 40 रुपये में फूल लेकर आते थे। इस बार उन्हें 20 रुपये में ही फूल मिल गया। लिहाजा किसानों की तरह उन्हें भी लाभ हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed