फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Corona vaccination now six days a week in capital

दिल्ली में अब छह दिन लगेगा कोरोना का टीका, हर दिन बढ़ेगा टीकाकरण

Thu, 04 Feb 2021 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली    Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 Feb 2021 06:20 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: Corona vaccination now six days a week in capital
demo pic - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिल्ली में अब छह दिन तक टीका लगाया जाएगा। राजधानी में कोरोना टीकाकरण का दायरा बढ़ाने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। इससे पहले तक दिल्ली में एक सप्ताह में चार दिन ही टीकाकरण किया जाता था लेकिन जल्द से जल्द पहला चरण पूरा करने के उद्देश्य से सरकार ने दिल्ली में टीकाकरण केंद्र के साथ साथ दिनों की संख्या में भी बढ़ोतरी की है। 

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने के बाद दिल्ली में अब तक 74 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जा चुका है। अभी तक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को टीकाकरण किया जा रहा था लेकिन अब सप्ताह में छह दिन सोमवार से लेकर शनिवार तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक दिल्ली में 183 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में सरकारी और प्राइवेट क्षेत्र में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या 2,78,343 है। इनमें से करीब एक चौथाई लोगों को पहली खुराक देने में कामयाबी मिल चुकी है। इनके अलावा दिल्ली में फ्रंटलाइन वर्करों को भी टीका लगना शुरू हो चुका है। ऐसे में टीकाकरण का दायरा बढ़ाने के उद्देश्य से ही फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक देश में 92 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोविन एप से जोड़ा गया है। कोविन एप से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली देश में 14वां ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या है। गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, ओड़िशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल तेलंगना, तमिलनाडु, राजस्थान, मध्यप्रदेश, केरल, कर्नाटक और बिहार में दिल्ली से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी पंजीकृत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed